एडवोकेट सद्दाम हुसैन बने ‘संविधान लीडरशिप प्रोग्राम’ के प्रभारी, राजस्थान के 10 जिलों की जिम्मेदारी

0
70

भारतीय युवा कांग्रेस ने डिजिटल नेतृत्व तैयार करने की पहल में सौंपी अहम जिम्मेदारी

चूरू। भारतीय युवा कांग्रेस द्वारा आयोजित “संविधान लीडरशिप प्रोग्राम” के तहत चूरू के एडवोकेट सद्दाम हुसैन को राजस्थान प्रदेश के 10 जिलों का प्रभारी नियुक्त किया गया है। वे वर्तमान में भारतीय युवा कांग्रेस के राष्ट्रीय प्रवक्ता भी हैं।यह प्रोग्राम लोकतंत्र के पांचवें स्तंभ के रूप में संवैधानिक मूल्यों पर आधारित डिजिटल नेतृत्व की नई पीढ़ी तैयार करने के उद्देश्य से आयोजित किया जा रहा है। इस पहल के माध्यम से युवाओं को संविधान, लोकतंत्र और डिजिटल प्लेटफॉर्म पर प्रभावी नेतृत्व के लिए प्रशिक्षित किया जाएगा।सद्दाम हुसैन को जिन जिलों की जिम्मेदारी सौंपी गई है, उनमें चूरू, सीकर, झुंझुनू, जयपुर शहर, जयपुर ग्रामीण, अजमेर, अलवर, डीडवाना-कुचामन, टोंक और श्रीगंगानगर शामिल हैं। उनकी नियुक्ति को क्षेत्र के लिए गर्व की बात माना जा रहा है।इस जिम्मेदारी के साथ वे इन जिलों में कार्यक्रम के सफल क्रियान्वयन, युवाओं को जोड़ने और नेतृत्व विकास की दिशा में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे।

चूरू में जरूरतमंद परिवार की बेटियों की शादी करवाई | मुस्लिम सेवा संस्थान ने पेश की मिसाल

चूरू के खारिया गांव में चारागाह भूमि पर अतिक्रमण का आरोप | ग्रामीणों ने CM से लगाई गुहार

चूरू में साहित्य गोष्ठी | कवियों और शायरों ने बांधा समां, काव्य पाठ से गूंजा नगरश्री

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here