अग्निवीर योजना के युवाओं, पूर्व सैनिकों व शहीद परिवारों के लिए विशेष योजनाओं की मांग
दिल्ली। चूरू सांसद राहुल कस्वां ने लोकसभा में नियम-377 के अंतर्गत महत्वपूर्ण मुद्दा उठाते हुए शेखावाटी क्षेत्र के सैनिकों, पूर्व सैनिकों और शहीद परिवारों के लिए विशेष पुनर्वास एवं रोजगार योजनाएं शुरू करने की मांग की।सांसद कस्वां ने कहा कि चूरू, झुंझुनूं और सीकर जिलों सहित शेखावाटी क्षेत्र से बड़ी संख्या में जवान भारतीय सेना, अर्धसैनिक बलों और अन्य सुरक्षा सेवाओं में कार्यरत हैं। इस क्षेत्र को देश में ‘सैनिकों की धरती’ के रूप में जाना जाता है, क्योंकि यहां से वर्षों से बड़ी संख्या में सैनिक देश सेवा में योगदान देते रहे हैं।उन्होंने Agnipath Scheme (अग्निवीर योजना) का उल्लेख करते हुए कहा कि इस योजना के तहत सेवा पूरी करने के बाद बड़ी संख्या में युवा नागरिक जीवन में लौटेंगे। ऐसे युवाओं के लिए कौशल विकास, पुनर्वास और स्थायी रोजगार की ठोस व्यवस्था आवश्यक है, ताकि उनके सैन्य अनुभव और अनुशासन का उपयोग राष्ट्र निर्माण में किया जा सके।
सांसद ने यह भी कहा कि पूर्व सैनिकों और शहीद परिवारों के लिए शिक्षा, स्वास्थ्य, स्वरोजगार और सामाजिक सुरक्षा योजनाओं को और अधिक सशक्त किया जाना चाहिए। विशेष रूप से शेखावाटी क्षेत्र में पूर्व सैनिक कौशल विकास केंद्र, रोजगार सहायता कार्यक्रम और शहीद परिवार सहायता पैकेज की आवश्यकता है।उन्होंने केंद्र सरकार से इस विषय पर गंभीरता से विचार करते हुए ठोस नीति और योजनाएं लागू करने का आग्रह किया, ताकि सैनिकों और उनके परिवारों को बेहतर सुविधाएं और सम्मान मिल सके।
चूरू में सीताराम लुगरिया का भव्य स्वागत | तीसरी बार प्रदेश मंत्री बनने पर जुलूस
चूरू में ICAI सेमिनार | बैंक ऑडिट और आयकर अधिनियम 2025 पर विशेषज्ञों का मार्गदर्शन
चूरू में सफाई कर्मी का सम्मान | वार्डवासियों ने रतनलाल को किया सम्मानित













