टीबड़ा हॉस्पिटल की टीम ने दी स्वास्थ्य परामर्श व दवाइयां, कई मरीजों को ऑपरेशन की सलाह
सीकर। ग्राम पंचायत बेरी में टीबड़ा हॉस्पिटल, बसंत विहार सीकर के तत्वावधान में निशुल्क चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में 220 से अधिक मरीजों की स्वास्थ्य जांच कर उन्हें परामर्श, आवश्यक चिकित्सा सुविधाएं और निशुल्क दवाइयां प्रदान की गईं।शिविर में टीबड़ा हॉस्पिटल के रोबोटिक जॉइंट रिप्लेसमेंट एवं स्पाइन सर्जन डॉ. रमाकांत टीबड़ा तथा फिजिशियन डॉ. अशोक कुमार और उनकी टीम ने मरीजों की जांच कर उपचार संबंधी सलाह दी। इस दौरान डॉक्टरों ने ग्रामीणों को रोबोट तकनीक से घुटना प्रत्यारोपण (नी रिप्लेसमेंट) के लाभों की जानकारी दी और बदलते मौसम में होने वाली बीमारियों से बचाव के उपाय भी बताए।चिकित्सा शिविर के दौरान 15 मरीजों को दर्द से राहत के लिए ट्रिगर पॉइंट इंजेक्शन लगाए गए, जबकि 20 मरीजों को ऑपरेशन की सलाह दी गई। इनमें 5 स्पाइन सर्जरी, 12 घुटना रिप्लेसमेंट और 5 अन्य प्रकार के ऑपरेशन शामिल हैं।

कार्यक्रम में बेरी के सरपंच प्रतिनिधि सुखराम सारसर, पंचायत समिति सदस्य किरण कुमार मील, धर्मशाला के सरपंच प्रतिनिधि रमेश धींवा, किसान नेता विजेंद्र सिंह काजला, पाबूदन सिंह चौहान, दानाराम खरबास, सुरेश खेडड़, महावीर ऐचरा, हरदयाल राव, बीरबल मूंड, सज्जन कुमार रूणला (भूतपूर्व सैनिक), फूल सिंह ओला, धर्मेंद्र ओला, गिरधारी सिंह चौहान, मेघाराम राड, पत्रकार घनश्याम दीक्षित, लालचंद खेडड़, राजेंद्र खरबास, शंकर, राजेंद्र खेडड़, जगदीश राव, मंगल मीणा, रोहिताश रूणला, बनवारी खेडड़ और छोटे लाल सैन सहित सैकड़ों ग्रामीण उपस्थित रहे।कार्यक्रम का संचालन विजेंद्र सिंह काजला ने किया।















