
झुंझुनूं ।अजीत जांगिड़
भारतीय चार्टर्ड लेखाकार संस्थान (आईसीएआई) की झुंझुनूं शाखा द्वारा कंप्लाईंस टू इंटेलिजेंस ए प्रेक्टिस इन न्यू एरा विषय पर एक दिवसीय सीपीई सेमीनार का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम में झुंझुनूं सहित आसपास के क्षेत्रों से बड़ी संख्या में चार्टर्ड अकाउंटेंट्स ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि सेंट्रल इंडिया रीजनल काउंसिल के निवर्तमान अध्यक्ष सीए अंकुर गुप्ता रहे। उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि बदलते समय में चार्टर्ड अकाउंटेंट्स को अनुपालन के साथ-साथ तकनीकी दक्षता और नई तकनीकों को अपनाने की दिशा में आगे बढ़ना होगा।
सेमीनार के प्रथम तकनीकी सत्र में सीए अनूप भाटिया ने इनकम टैक्स एक्ट 2025 के प्रावधानों का विस्तृत विश्लेषण करते हुए नए आयकर कानून के महत्वपूर्ण पहलुओं की जानकारी दी। वहीं दूसरे सत्र में सीए संदीप पुरोहित ने जीएसटी 360 डिग्री अपडेट विषय पर जीएसटी से जुड़े नवीनतम संशोधनों और व्यावहारिक चुनौतियों पर विस्तार से चर्चा की। अंतिम सत्र में सीए जिमी मोदी ने स्टार्ट यूजिंग एआई विथ स्माट प्रोम्प्टस विषय पर आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस के बढ़ते प्रभाव तथा प्रोफेशनल कार्यों में इसके प्रभावी उपयोग के बारे में महत्वपूर्ण सुझाव दिए। कार्यक्रम का संचालन सीए लोकेश अग्रवाल, उपाध्यक्ष एवं सीए विनिता रणसारिया शाखा प्रबंधक पंजाब नेशनल बैंक झुंझुनूं द्वारा किया गया। इस अवसर पर शाखा के पदाधिकारी सीए विनायक शर्मा कोषाध्यक्ष, सीए रविंद्र दरिया अध्यक्ष सीकासा समिति एवं सीए शाहिना खान चेयरपर्सन महिला एवं युवा सदस्य उत्कृष्टता समिति के साथ सीए ओपी शर्मा निवर्तमान अध्यक्ष झुंझुनूं शाखा तथा सीए नीरज शर्मा निवर्तमान अध्यक्ष सीकर शाखा भी उपस्थित रहे। कार्यक्रम के अंत में शाखा सचिव सीए इंदरजीत सुंडा ने सभी वक्ताओं, मुख्य अतिथि एवं उपस्थित सदस्यों का आभार व्यक्त किया।
चूरू में 17 मार्च से राजसखी मेला और ODOP प्रदर्शनी | 19 से 21 मार्च तक आयोजित होगा चूरू महोत्सव 2026
एबीवीपी की प्रांत कार्यकारिणी बैठक | 22 जिलों के 153 कार्यकर्ता लेंगे भाग
भाजपा का प्रशिक्षण महाअभियान 2026 | कार्यकर्ताओं के लिए आयोजित प्रशिक्षण शिविर













