झुंझुनू । अजीत जांगिड़
राजपूताना शिक्षा मंडल द्वारा संचालित शाह मार्केट स्थित श्री जीबी मोदी पब्लिक स्कूल के नौनिहालों ने सीए फाइनल की परीक्षा में सफलता प्राप्त करके नए कीर्तिमान स्थापित किया है। संस्था प्रधानाचार्या रंजना मित्तल ने बताया कि अभिषेक अग्रवाल एवं रिया तुलस्यान ने चार्टर्ड अकाउंट की फाइनल परीक्षा में सफलता प्राप्त करके विद्यालय का नाम रोशन किया है। देशभर में पांचवां स्थान प्राप्त करने वाले मुंबई निवासी केशव महेंद्र गरोदिया ने संस्था में आकर के छात्र-छात्राओं को इस दिशा में प्रोत्साहित किया। कार्यक्रम के दौरान तीनों नए चार्टर्ड अकाउंटेंट्स ने अपनी शैक्षणिक यात्राएं साझा की। जिसमें निरंतरता, मानसिक लचीलापन और उनके स्कूल द्वारा रखी गई मजबूत नींव के महत्व पर जोर दिया गया। इस अवसर पर संस्था प्रधानाचार्या रंजना मित्तल एवं संस्था सचिव दिनेश अग्रवाल ने उनको स्मृति चिह्न से सम्मानित कियाऔर उनके उज्जवल भविष्य की कामना की।















