चूरू। श्याम मित्र मंडल की ओर से बुधवार को विशाल निशान यात्रा निकाली गई। रामावतार लोहिया ने बताया कि यात्रा से पहले निशानों की पूजा-अर्चना की गई। यात्रा सुभाष चौक से रवाना होकर मुख्य मार्गों से होते हुए अगुणा मोहल्ला स्थित श्री श्याम मंदिर पहुंची। निशान यात्रा में श्याम भक्त डीजे की धुन पर बाबा श्याम के भजनों पर नाचते गाते हुए हाथों में निशान लेकर श्याम मंदिर पहुंचे। जहां भक्तों ने बाबा को निशान चढ़ाकर विधिवत् पूजा-अर्चना की गई। इस अवसर पर कृष्णकांत लोहिया, सुनील जालान, कालू सरोठिया, प्रभु मेहरीवाला, विकास बांठिया, विनोद, अजय भालेरीवाला, राजेश बजाज, सुनील बजाज, अशोक खेमका, गणेश लोहिया, शशिकांत क्याल, राजेश पोद्दार, आनंद बजाज, कौशल सरोठिया, निशा लोहिया, रंजू जालान, रंजू लोहिया, मीना भावसिंहका, रेखा मेहरीवाला, सुनीता सरोठिया सहित बड़ी संख्या में श्याम भक्त उपस्थित थे।
चूरू जिला परिषद में ACB की बड़ी कार्रवाई | कनिष्ठ सहायक 5 हजार की रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार
चूरू में निजी बस यूनियन का परिवहन विभाग के खिलाफ मोर्चा | 23 फरवरी से आंदोलन की चेतावनी
चूरू एलिवेटेड रोड पर सियासत तेज | सांसद राहुल कस्वां ने BJP को घेरा, पंखा सर्किल से जोड़ने की मांग
सरदारशहर अस्पताल निर्माण को लेकर विरोध तेज | 50 करोड़ के प्रोजेक्ट पर जनता का प्रदर्शन














