सीईओ श्वेता कोचर ने ​बाल विवाह रोकथाम हेतु जागरूकता रथ यात्रा को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना

Screenshot

चूरू। जिला कलक्टर अभिषेक सुराणा के निर्देशन में बुधवार को जिला प्रशासन, बाल अधिकारिता विभाग, महिला अधिकारिता विभाग तथा राजस्थान महिला कल्याण मंडल, चूरू द्वारा संचालित परियोजना ‘एक्सिस टू जस्टिस’ के संयुक्त तत्वाधान में जन जागरूकता रथ यात्रा की शुरुआत की गई। सीईओ श्वेता कोचर ने जागरूकता रथ को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि बाल विवाह एक सामाजिक कुरीति है, जिसे जड़ से समाप्त करने के लिए समाज के प्रत्येक वर्ग की सहभागिता आवश्यक है। उन्होंने आमजन से अपील की कि बाल विवाह जैसी घटनाओं की सूचना प्रशासन को दें और बाल अधिकारों की रक्षा में सहयोग करें।बाल अधिकारिता सहायक निदेशक सत्येन्द्रपाल वीर ने बताया कि बाल विवाह की रोकथाम हेतु देशभर में चलाए जा रहे बाल विवाह मुक्त भारत अभियान के सौ दिवसीय विशेष अभियान के अंतर्गत रथ यात्रा से आमजन को जागरूक किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि बाल विवाह की सूचना ‘बचपन बचाओ आंदोलन’ के टोल फ्री नंबर 18001027222, पुलिस हेल्पलाइन नंबर 112, चाइल्ड हेल्पलाइन 1098 पर दी जा सकती है। सूचना देने वाले की पहचान पूर्ण रूप से गोपनीय रखी जाएगी।राजस्थान महिला कल्याण मंडल, चूरू की जिला समन्वयक रूकैया पठान ने बताया कि 1098 पर बाल विवाह की सूचना के लिए सूचित किया जा सकता है। उन्होंने बताया कि रथ यात्रा प्रथम द्वितीय व तृतीय सप्ताह के अनुसार ज़िले के तहसील स्तरीय और 50 ग्रामीण क्षेत्रों तक जाकर बाल विवाह की रोकथाम को लेकर ग्रामीणों, युवाओं, महिलाओं व बच्चों को जागरूक करेगी। आठ मार्च तक संचालित रथ यात्रा कार्यक्रम के दौरान बाल विवाह के दुष्परिणामों तथा बाल विवाह रोकथाम हेतु कानून के प्रावधानों के बारे में जानकारी दी जाएगी इस दौरान एसीईओ भागचंद खारिया, महिला अधिकारिता सहायक निदेशक राजेंद्र सिंह, सखी सेंटर केंद्र अधीक्षक पूनम, सुपरवाइज़र कृष्णा, सुमन चौधरी, चाइल्ड लाइन समन्वयक पन्ने सिंह, सुमन चौपड़ा, ज्योति बागड़ी, जयकरण कांटीवाल आदि उपस्थित रहे। उपस्थितों ने कैनवास पर हस्तारक्षर कर बाल विवाह रोकथाम का संकल्प लिया।

चूरू जिला परिषद में ACB की बड़ी कार्रवाई | कनिष्ठ सहायक 5 हजार की रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार

चूरू में निजी बस यूनियन का परिवहन विभाग के खिलाफ मोर्चा | 23 फरवरी से आंदोलन की चेतावनी

चूरू एलिवेटेड रोड पर सियासत तेज | सांसद राहुल कस्वां ने BJP को घेरा, पंखा सर्किल से जोड़ने की मांग

सरदारशहर अस्पताल निर्माण को लेकर विरोध तेज | 50 करोड़ के प्रोजेक्ट पर जनता का प्रदर्शन