वरिष्ठ एडवोकेट एवं पत्रकार बनवारीलाल दीक्षित का निधन

0
20

चूरू। वरिष्ठ एडवोकेट एवं पत्रकार बनवारी लाल दीक्षित का आज निधन हो गया है। वे 88 वर्ष के थे और कई दिनों से बीमार चल रहे थे। दीक्षित का जयपुर में उपचार चल रहा था। आज शाम को चूरू में उनका अंतिम संस्कार किया गया। वे अपने पीछे पुत्र नरेंद्र दीक्षित और डॉ योगेश दीक्षित , पौत्र देवेन दीक्षित, भूपेश दीक्षित पोत्री अमया विक्रमा दीक्षित सहित भरापूरा परिवार छोड़कर गए हैं। बनवारी लाल दीक्षित के निधन से शहर में शोक की लहर दौड़ गई। दीक्षित के अंतिम संस्कार में सामाजिक कार्यकर्ता गिरधारी लाल तंवर, एडवोकेट दाना राम शर्मा, युवक के संपादक राहुल शर्मा, पत्रकार योगेंद्र वर्मा योगी, यूथ कांग्रेस के मनीष कुमावत, निर्मल इंदौरिया, अनीश गोरी, दिवाकर सहल, मुरारी लाल शर्मा, मंगल चंद महर्षि, अमित पंवार, सुदर्शन इंदौरिया, सुरेश कुमार धूत, रोहित दीक्षित, अशोक कुमार, फिल्म निर्माता निर्देशक राजेन्द्रसिंह शेखावत सहित दीक्षित के परिजन, रिश्तेदार और नागरिकगण शामिल हुए। पंडित उमाशंकर व्यास ने मंत्रोच्चार किया। पूर्व सभापति गोविंद महनसरिया आदि सहित कई लोगों ने उनके घर जाकर शोक व्यक्त किया। सोशल मीडिया पर बड़ी संख्या में लोगों ने दुःख व्यक्त किया है।

राज्य बजट के खिलाफ कर्मचारियों का प्रदर्शन | निराशाजनक बजट पर महासंघ का विरोध | Churu News

राजकीय विधि महाविद्यालय चूरू में मूट कोर्ट | अस्पताल लापरवाही केस पर छात्रों की बहस

बजट 2026 को लेकर क्या सोचती है चूरू की जनता? | Public Opinion | Churu Budget Reaction

कोर्ट के आदेश पर चूरू PWD ऑफिस पहुंची कुर्की टीम, 46.89 लाख की वसूली मामला

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here