साप्ताहिक समीक्षा बैठक में जिला कलक्टर के सख्त निर्देश

0
7

चूरू 311 ऐप, जनगणना, संपर्क पोर्टल व फ्लैगशिप योजनाओं की प्रगति पर विशेष जोर

चूरू। जिला कलक्टर अभिषेक सुराणा ने सोमवार को डीओआईटी वीसी सभागार में आयोजित साप्ताहिक समीक्षा बैठक में चूरू 311 ऐप, संपर्क पोर्टल, जनगणना, फ्लैगशिप योजनाओं, विभागीय कार्यक्रमों एवं आवश्यक सेवाओं की विस्तृत समीक्षा की। बैठक में उन्होंने अधिकारियों को समयबद्ध, पारदर्शी एवं गुणवत्तापूर्ण कार्य सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। जिला कलक्टर ने कहा कि चूरू जिले के लिए विकसित चूरू 311 ऐप पर एम-चालान की प्रभावी कार्रवाई की जाए। सभी नगर निकाय अधिकारी अपनी टीम को ऐप के उपयोग का प्रशिक्षण दें तथा नियमित मॉनीटरिंग करें। इसकी जिला स्तर पर साप्ताहिक समीक्षा की जाएगी। उन्होंने उपखंड अधिकारियों को हाइटेंशन लाइनों से जुड़े आरओडब्ल्यू प्रकरणों का प्राथमिकता से निस्तारण करने के निर्देश दिए। जनगणना तैयारियों की समीक्षा करते हुए सुराणा ने कहा कि सभी चार्ज जनगणना अधिकारी अपने दायित्वों को स्पष्ट रूप से समझें और मशीनरी को समुचित प्रशिक्षण दिया जाए। जनगणना से जुड़े सभी चरणों की तैयारियां समयबद्ध पूरी हों। बरसात पूर्व व्यवस्थाओं को लेकर उन्होंने नगर निकाय अधिकारियों को शहरी क्षेत्रों में नालों की सफाई सुनिश्चित करने तथा उपखंड अधिकारियों को जलभराव की संभावित समस्याओं की समीक्षा कर आवश्यक प्रबंधन करने के निर्देश दिए। पीएमश्री स्कूलों की रैंकिंग पर चर्चा करते हुए उन्होंने शिक्षा अधिकारियों से निर्धारित पैरामीटर के अनुसार नियमित मॉनीटरिंग कर शैक्षिक उन्नयन पर फोकस करने को कहा। एसआईआर–2026 के तहत मतदाता सूचियों के अंतिम प्रकाशन की तैयारियों को समय पर पूरा करने के निर्देश दिए गए। साथ ही बिजली, पानी, चिकित्सा जैसी आवश्यक सेवाओं की समीक्षा कर आमजन को समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण सेवाएं उपलब्ध कराने पर जोर दिया गया।जिला कलक्टर ने डिस्कॉम अधिकारियों को पीएम सूर्यघर योजना के तहत आमजन को अधिक से अधिक सोलर संयंत्र लगाने के लिए प्रेरित करने तथा आवेदनों और इंस्टालेशन के बीच अंतर कम करने के निर्देश दिए। संपर्क पोर्टल पर दर्ज असंतुष्टि वाले एवं 15 दिन से अधिक लंबित प्रकरणों की प्रकरणवार समीक्षा कर त्वरित निस्तारण के निर्देश भी दिए गए।बैठक में एडीएम अर्पिता सोनी, सीईओ श्वेता कोचर, एसीईओ भागचंद खारिया सहित जिला स्तरीय अधिकारी उपस्थित रहे, जबकि वीसी के माध्यम से सभी उपखंड अधिकारी भी जुड़े रहे।

कोर्ट के आदेश पर चूरू PWD ऑफिस पहुंची कुर्की टीम, 46.89 लाख की वसूली मामला

शराब के पैसे नहीं देने पर युवक पर कुल्हाड़ी से हमला | Crime News

चूरू में विप्र स्नेह मिलन, UGC कानून पर बोले सुरेश मिश्रा, नई जिला कार्यकारिणी घोषित

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here