झुंझुनूं । अजीत जांगिड़
हितेष फाउंडेशन सोसायटी व नवयुवक मंडल सीतसर के संयुक्त तत्वावधान में स्वर्गीय हितेष बुडानिया की छठवीं पुण्यतिथि पर वार्ड नंबर 13 स्थित सामुदायिक विकास भवन में विशाल रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। शिविर का शुभारंभ हितेष के दादाजी चौधरी नाथाराम बुडानिया द्वारा किया गया। शिविर में राजकीय बीडीके अस्पताल के ब्लड बैंक सहित अन्य कई निजी अस्पतालों की ब्लड संग्रहण टीमों द्वारा रक्तदान शिविर में सहयोग प्रदान किया गया। शिविर में रक्तदान के लिए युवाओं में खासा उत्साह दिखाई दिया। शिविर में कुल 1410 यूनिट रक्त का संग्रहण किया गया। वहीं झुंझुनूं जागृति मंच की ओर से आयोजित जीवन सुरक्षा एवं जन जागरुकता कार्यक्रम में उपस्थित लोगों को हादसों में घायलों की मदद करने का संकल्प करवाया गया। इस दौरान बीडीके अस्पताल के पीएमओ डॉ. जितेंद्र भांबू भी उपस्थित रहे। संस्थान की ओर से रक्तदान कर शिविर को सफल बनाने वाले सभी युवाओं को प्रशस्ति पत्र भी प्रदान किए गए। हितेष फाउंडेशन की ओर से राजकृष्ण लोयल ने रक्तदान करने वाले युवाओं व शिविर की व्यवस्थाओं में सहयोग करने वाले सभी कार्यकर्ताओं का आभार जताया। इस दौरान प्रमोद बुडानिया, अंकित, विकास, अजय, राहुल, सरवन, प्रकाश, संजय, राकेश, सुनिल, अनिश, हेमंत, राजपाल व बड़ी संख्या में गणमान्य नागरिक व युवा साथी उपस्थित रहे।
कोर्ट के आदेश पर चूरू PWD ऑफिस पहुंची कुर्की टीम, 46.89 लाख की वसूली मामला
शराब के पैसे नहीं देने पर युवक पर कुल्हाड़ी से हमला | Crime News
चूरू में विप्र स्नेह मिलन, UGC कानून पर बोले सुरेश मिश्रा, नई जिला कार्यकारिणी घोषित











