श्री श्याम कृपा महोत्सव में उमड़ा श्रद्धा का सैलाब, छप्पन भोग की झांकी व फूलों की होली रही आकर्षण का केन्द्र

0
22

चूरू। श्रीराम मंदिर में श्री श्याम एकादशी भक्त मंडल, राम मंदिर चूरू की ओर से आयोजित दो दिवसीय श्री श्याम कृपा महोत्सव मन की बातां सांवरिया से कार्यक्रम के तहत सोमवार को भव्य कीर्तन का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ बाबा श्याम की अखंड ज्योत प्रज्ज्वलित कर किया गया। इस दौरान बाबा श्याम का भव्य अलौकिक दरबार सजाया गया। कार्यक्रम में छप्पन भोग की झांकी ने सभी का मन मोहा। कार्यक्रम का आगाज सूरतगढ़ की गायकार वैष्णवी जन्वेजा ने गणेश वंदना से किया। उन्होंने मोर छड़ी लहराई रे…..जैसे भजनों से कार्यक्रम को परवान चढ़ाया। कोलकाता के रवि बेरीवाल ने श्रीराम जानकी बैठे हैं मेरे सीने में, हारा हूं बाबा तेरा सहारा है, प्यारा सजा है….तेरा दरबार, तू खाटू बुलाता रहे में आता रहूं, जयपुर के आयुष सोमानी ने मुझको बना लें अपना चाकर, सजा दो घर को गुलशन सा मेरे श्याम आए हैं जैसे भजनों की प्रस्तुतियों से भक्तों को देर रात तक बांधे रखा। इस अवसर पर पुष्प वर्षा, इत्र वर्षा और फूलों की होली आकर्षण का केन्द्र रही। कार्यक्रम में बाबा श्याम का भव्य खजाना निकाला गया, जिसमें विजेताओं को सम्मानित किया गया। भजनों पर महिलाओं व पुरुषों ने देर रात तक जमकर नृत्य किया। समिति के पदाधिकारियों ने गायक कलाकारों का दुपट्टा पहनाकर व प्रतीक चिन्ह् प्रदान कर सम्मान किया। इस अवसर पर समिति के अध्यक्ष विनोद अग्रवाल, बुद्धि प्रकाश शर्मा, राकेश सराफ, संजय पारीक, मुकुल खेमका, गोपी, कमल, किशन, रमेश, मनोज, फूलचंद, उमाशंकर, अशोक वेद, गोविंद, सौरभ, कान्हा, अनिल, जगदीश, सूर्य प्रकाश, प्रेम, पुनीत, नंद किशोर, फूलचंद सहित समिति के अनेक पदाधिकारी मौजूद थे।

पुरस्कृत शिक्षक फोरम चूरू का वार्षिक सम्मेलन 2026, नई कार्यकारिणी का गठन

चूरू में गंदे पानी को लेकर यूथ कांग्रेस का प्रदर्शन, नगर परिषद को सौंपा ज्ञापन

डोडा पोस्त तस्करी मामले में 5 साल की सजा, चूरू ADJ कोर्ट का फैसला

वीबी जी राम जी योजना से गांवों का विकास, भाजपा ने की प्रेस वार्ता, कांग्रेस पर साधा निशाना

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here