पंकज गुप्ता चौथी बार प्रदेश कोषाध्यक्ष नियुक्त, कार्यकर्ताओं ने आतिशबाजी कर मनाया जश्न

0
5

भाजपा प्रदेश नेतृत्व द्वारा पंकज गुप्ता को दोबारा कोषाध्यक्ष बनाए जाने पर कार्यकर्ताओं में उत्साह, गढ़ चौराहे पर आतिशबाजी—जिलाध्यक्ष बसंत शर्मा व वरिष्ठ नेताओं ने इसे चूरू जिले का सम्मान बताया।

चूरू। प्रदेश कार्यकारिणी ने चूरू के पंकज गुप्ता को पुनः प्रदेश कोषाध्यक्ष बनाये जाने पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने गुरूवार को गढ़ चौराहे पर आतिशबाजी कर खुशी जाहिर की। इस अवसर पर जिलाध्यक्ष बसंत शर्मा ने प्रदेश नेतृत्व का आभार जताते हुए कहा कि पंकज गुप्ता एक कुशल कार्यकर्ता है और जिले में तीन बार पार्टी की कमान संभाल चुके है। उनका पुनः कोषाध्यक्ष के पद पर मनोनयन पार्टी कार्यकर्ताओं के लिए प्रसन्नता का विषय है। इसके लिए उन्होंने जिले के सभी कार्यकर्ताओ की ओर से प्रदेशाध्यक्ष मदन राठौड़, मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा, पूर्व नेता प्रतिपक्ष राजेन्द्र राठौड़ व विधायक हरलाल सहारण सहित प्रदेश नेतृत्व का आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर राष्ट्रीय परिषद् सदस्य ओम सारस्वत ने प्रदेश नेतृत्व का आभार जताते हुए कहा कि प्रदेश ने चूरू का मान बढ़ाया है और पंकज गुप्ता जैसे एक कार्यकर्ता को कोषाध्यक्ष जैसा बड़ा पद देकर कार्यकर्ताओ को सम्मान दिया है। इस अवसर पर वरिष्ठ नेता फतेहचन्द सोती, जिला उपाध्यक्ष नरेन्द्र काछवाल, भास्कर शर्मा, जिला मंत्री दीनदयाल सैनी, मण्डल अध्यक्ष सुरेश सारस्वत, धर्मेन्द्र राकसिया, जिला प्रमुख प्रतिनिधि रवि आर्य, दौलत तंवर, सरपंच राकेश शर्मा, जिला प्रवक्ता सुशील लाटा, राजीव शर्मा, नीरज जांगिड़, भंवर गुर्जर, ओम इन्दोरिया, कमल बुढ़ाढ़रा, लक्ष्मीनारायण सैन, नितिन बजाज, सोहन सहारण, राकेश ओझा, नोरंग शिलू, गोगराज सैनी, विकास बांठिया, मुंशी चायल, सीपी खत्री, गजानंद गौड़, रामस्वरूप कटारिया, जे.पी. प्रजापत, हरिराम चौपड़ा, सुनील भाऊवाला, पवन बगड़िया, विनोद लुणिया, मुरली उंटवालिया, आशीष गोयल, योगेश गौड़, रवि दाधीच, विनोद प्रजापत सहित अनेक कार्यकर्ता उपस्थित थे।

कलेक्ट्रेट में संविधान दिवस कार्यक्रम | अधिवक्ताओं ने अंबेडकर को दी श्रद्धांजलि | ConstitutionDay

पीडीयू मेडिकल कॉलेजके अधूरे निर्माण कार्यों पर कार्रवाई | राजमेस टीम ने HSCL को 4 महीने की डेडलाइन

चूरू में एसपी जय यादव का पैदल मार्च | आमजन से संवाद व सुरक्षा का जायजा | Churu Police News

ग्राम पंचायत के मुख्यालय निर्धारण को लेकर बढ़ा विवाद | लुटाना मगनी के ग्रामीणों ने जताया विरोध |

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here