Advertisement
Home राजस्थान झुंझुनूं भाजपा नेता बबलू चौधरी ने दी विजेता टीम को ट्रॉफी

भाजपा नेता बबलू चौधरी ने दी विजेता टीम को ट्रॉफी

झुंझुनूं । अजीत जांगिड़
निकटवर्ती भूरासर गांव में शहीदों की याद में महीनेभर से चल रहे भूरासर क्रिकेट कप का समापन रविवार रात को समारोहपूर्वक हुआ। इस प्रतियोगिता में क्षेत्र की 60 के करीब क्रिकेट टीमों ने हिस्सा लिया। जिसमें शेखावाटी टेंट हाउस की टीम विजेता रही। जबकि उजैर इलेवन झुंझुनूं की टीम उप विजेता रही। पुरस्कार वितरण कार्यक्रम के मुख्य अतिथि भाजपा नेता बबलू चौधरी थे। अध्यक्षता शहीद दलीप सिंह थाकन के पिता इंद्राज सिंह थाकन ने की। विशिष्ट अतिथि के रूप में भाजपा जिला प्रवक्ता कमलकांत शर्मा, चनाना सरपंच चरण सिंह व पूर्व सरपंच अजय कड़वासरा थे। अतिथियों ने खिलाड़ियों को नगद राशि व ट्रॉफी प्रदान की। साथ ही खेल को खेल भावना से खेलने की बात कही। इस मौके पर रामकिशन डूडी, बहादुर डूडी, योगेंद्र, आर्यन, मनीष, सुरेश मांजू, कमल मांजू, रविप्रकाश रोहिला, आशीष ढाका, रणजीत सिंह, प्रताप बड़गुर्जर, करण मांजू, कपिल जांगिड़, अमन मांजू, सिद्धार्थ, अशोक कुमार, कर्णसिंह शेखावत आदि मौजूद थे।

शहीद भगत सिंह विचार मंच के युवाओं का सम्मान | चूरू सूचना केंद्र कार्यक्रम | वीर तेजाजी विकास समिति

GST स्लैब में बदलाव: चूरू की जनता की राय | फायदा या नुकसान? जानिए सच्चाई | Ground Report

Advertisement