चूरू। जिला मुख्यालय पर नई सड़क स्थित खेमका पेट्रोल पंप के पास एमजे फास्ट फूड क्लब का शुभारंभ मुख्य अतिथि विधायक हरलाल सहारण ने फीता काटकर किया। कार्यक्रम के विशिष्ट अतिथि अमरपुरा धाम के महंत सुरेंद्र सिंह, प्रधान दीपचंद राहड़, पदम सिंह राठौड़, वासुदेव चावला, विक्रम सिंह कोटवाद, करणी सिंह रायपुरिया, हरलाल सिंह ढ़ाका थे। इस अवसर पर सहारण ने प्रतिष्ठान के शुभारम्भ पर संचालकों को बधाईयां दी। इस दौरान अजय सिंह शेखावत, शिवकुमार सैनी, सलमान, विजय सिंह शेखावत, रोहिताश राठौड़, पवन, विनोद स्वामी ने अतिथियों का स्वागत किया। संचालक मनोहर सिंह राठौड़ ने बताया कि हमारे यहां फैमिली के लिए बैठने व होम डिलीवरी व ज्यूस की सुविधा मिलेगी। इस अवसर पर एएसआई सुरेश कुमार, सतवीर सिंह राठौड़, देवी सिंह राठौड़, सलमान खान, शिव सैनी, भंवर लाल, जगमाल सिंह, अर्जुन सिंह, धनवीर सिंह, मौलिक राठौड़, नत्थुराम सुबेदार, रेंवत सिंह, देवी सिंह, सुरेंद्र सिंह सहित बड़ी संख्या में शहर के गणमान्य जन उपस्थित थे। प्रतिष्ठान के संचालक मनोहर सिंह राठौड़ व जीवराज सिंह राठौड़ ने सभी का आभार व्यक्त किया।