Advertisement
Home झुंझुनूं सिंघाना 69वीं जिला स्तरीय हॉकी प्रतियोगिता का हुआ समापन

69वीं जिला स्तरीय हॉकी प्रतियोगिता का हुआ समापन

बुहाना।लाम्बी अहीर में आयोजित 69वीं जिला स्तरीय हॉकी प्रतियोगिता का बुधवार को समापन हुआ। समापन समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में एसडीएम बुहाना पूनम मीना, डीएसपी बुहाना नोपाराम भाकर एवं ब्लॉक शिक्षा अधिकारी सिंघाना नीलिमा यादव मौजूद रहीं। यह प्रतियोगिता 14 से 17 सितंबर तक चली। जिसमें जिलेभर से आई 25 टीमों ने हिस्सा लिया। 19 वर्षीय छात्र वर्ग में शहीद श्री जाकिर अली राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय गिडानिया ने बाज़ी मारी। 19 वर्षीय छात्रा वर्ग में राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय घूमनसर विजेता रहा। वहीं 17 वर्षीय छात्र वर्ग में ज्योति विद्यापीठ सीनियर सैकंडरी स्कूल बगड़ ने प्रथम स्थान हासिल किया। साथ ही 17 वर्षीय छात्रा वर्ग में राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय नरहड़ ने जीत दर्ज की। प्रतियोगिता के दौरान खिलाड़ियों के रहने-खाने की व्यवस्था, सभी टीमों व कोच—स्टाफ के लिए ड्रेस, विजेता व उपविजेता टीमों के लिए ट्रॉफी सहित संपूर्ण खर्च आदित्री फाउंडेशन द्वारा किया गया। आदित्री फाउंडेशन की सचिव नीरू यादव, जिन्हें हॉकी वाली सरपंच के नाम से जाना जाता है। उन्होंने बताया कि इस तरह की प्रतियोगिताएं ग्रामीण प्रतिभाओं को आगे बढ़ाने में सहायक साबित होंगी।

“वोट चोर गद्दी छोड़” अभियान | कांग्रेस का प्रदर्शन | सांसद, विधायक हुए शामिल | Churu Congress Rally

सेवा पखवाड़ा को लेकर भाजपा की तैयारी | राजेंद्र राठौड़ आवास पर अहम बैठक | BJP Churu News 2025

केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने किया आई एफ डब्ल्यू जे की स्मारिका का विमोचन

GST स्लैब में बदलाव: चूरू की जनता की राय | फायदा या नुकसान? जानिए सच्चाई | Ground Report

चूरू में जाम, हादसों और सीवर क्षति से परेशान नागरिकों ने सौंपा ज्ञापन | Heavy Vehicles Ban Demand |

Advertisement