गीता क्लास में बच्चों का सम्मान, श्लोकों के कंठस्थ अभ्यास पर दी गई गीता पुस्तकें

भास्कर भवन में हर रविवार चल रही निशुल्क कक्षाओं में आध्यात्मिक शिक्षा के साथ संस्कारों की दी जा रही प्रेरणा

चूरू। स्थानीय भास्कर भवन में प्रत्येक रविवार को चल रही निशुल्क गीता क्लासेज में रविवार को बच्चों को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम संयोजक संजय सिंघानिया ने बताया कि जिन नए बच्चों ने पांच श्लोकों का कंठस्थ अभ्यास कर लिया, उनको गीता प्रदान कर सम्मानित किया गया। इससे पूर्व आचार्य महेश शर्मा व संजय सिंघानिया ने दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारम्भ किया। इस दौरान स्वामीजी की आवाज में प्रार्थना के साथ पांच श्लोक, 12वां अध्याय, गजल गीत, जरूरी नियम और सामूहिक हनुमान चालीसा पाठ का वाचन किया गया। इस अवसर पर मोहित सिंघानिया, माधुरी शर्मा, दिव्या शर्मा, सुहानी शर्मा सहित अनेक कार्यकर्ता व बच्चें उपस्थित थे।

केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने किया आई एफ डब्ल्यू जे की स्मारिका का विमोचन

GST स्लैब में बदलाव: चूरू की जनता की राय | फायदा या नुकसान? जानिए सच्चाई | Ground Report

चूरू में जाम, हादसों और सीवर क्षति से परेशान नागरिकों ने सौंपा ज्ञापन | Heavy Vehicles Ban Demand |