Advertisement
Home झुंझुनूं चिड़ावा चिड़ावा में लोक अदालत का आयोजन, 87 मामलों का निस्तारण

चिड़ावा में लोक अदालत का आयोजन, 87 मामलों का निस्तारण

चिड़ावा । शनिवार को न्यायालय परिसर चिड़ावा में राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन किया गया। जिनमें अपर जिला एवं सेशन न्यायाधीश नरेंद्र सिंह की अध्यक्षता में आपसी सहमति और राजीनामे के आधार पर मामलो का निस्तारण किया गया। जिसमें अपर जिला एवं सेशन न्यायाधीश न्यायालय में कुल 87 मामलों का निस्तारण किया गया और क्लेम के मामलों में कुल 73 लाख 65 हजार रूपयों की राशि के अवार्ड पारित किए गए एवं 50 लाख 41 हजार 713 रुपए के दीवानी प्रकरण के मामलों में अवार्ड पारित हुए और बैंकों के 51 मामलों में राजीनामा हुआ और बिजली बोर्ड द्वारा बकाया बिल तथा वीसीआर 179 प्रकरण का निस्तारण किया गया। इस प्रकार से कुल दो करोड़ 59 लाख 74 हजार 219 रुपए के अवॉर्ड पारित किए गए। सिविल न्यायाधीश एवं न्यायिक मजिस्ट्रेट न्यायालय के 33 प्रकरण और अतिरिक्त मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट न्यायालय में कुल 45 मामले जिनमें चैक अनादरण के मामलों में 63 लाख 77 हजार 219 रुपए की राशि के राजीनामे से तय हुई। जिसमें तालुका विधिक सेवा समिति के सचिव बंटी कुमारी, संदीप मीणा, सदस्य एडवोकेट रोबिन शर्मा, अभिषेक महमिया, रामगोपाल दाधीच, करणीसिंह शेखावत, राजकुमार लाम्बा, मनराज सिंह, कृष्ण दाधीच, संजय गोयल, अंकित शर्मा, रतनसिंह, अक्षय शर्मा, दिलीप, अनिल गोदारा, मनोहर, विद्युत विभाग के सहायक अभियंता चिड़ावा निधि, अधिशासी अभियंता सुरेंद्र धनकड़, सहायक अभियंता सुलताना मायालाल, एआरओ सुरेश कुमार प्रजापत, चनाना सहायक अभियंता, लोकेश शर्मा, राजेश भाटिया, दीपक स्वामी, पंकज शर्मा सूरजगढ़, भीमसिंह सैनी, विजय डाबला, आदित्य शर्मा, विजय गुरावा आदि अधिवक्तागण, बैंक अधिकारीगण, कर्मचारीगण और पक्षकारान मौजूद रहे।

राजस्थान वक्फ बोर्ड ने भेजी पंजाब बाढ़ पीड़ितों के लिए राहत सामग्री | Ashok Gehlot | Wakf Board Relief

GST स्लैब में बदलाव: चूरू की जनता की राय | फायदा या नुकसान? जानिए सच्चाई | Ground Report

NSUI का चूरू में कुलपति के खिलाफ ज़ोरदार प्रदर्शन | लोहिया कॉलेज में छात्रों का अनोखा विरोध | Churu News

चूरू में जाम, हादसों और सीवर क्षति से परेशान नागरिकों ने सौंपा ज्ञापन | Heavy Vehicles Ban Demand |

Advertisement