Advertisement
Home चूरू तारानगर आंगनबाड़ी केन्द्र, स्कूल में देखी व्यवस्थाएं, किया पौधरोपण

आंगनबाड़ी केन्द्र, स्कूल में देखी व्यवस्थाएं, किया पौधरोपण

तारानगर । जिला कलेक्टर अभिषेक सुराणा ने तारानगर क्षेत्र के गाँव गाजुवास में आंगनबाड़ी केन्द्र का निरीक्षण कर व्यवस्थाएं देखीं। उन्होंने केन्द्र पर आने वाले बच्चों के पोषण स्तर, स्वास्थ्य जांच, पोषण ट्रैकर, गर्म पोषाहार, शैक्षिक व सह— शैक्षिक गतिविधियों की जानकारी ली। जिला कलक्टर ने गर्म पोषाहार खाकर गुणवत्ता जांची और कहा कि पोषाहार में गुणवत्ता मेंटेन रखें। उन्होंने कहा कि आंगनबाड़ी केन्द्र पर आने वाले बच्चों के पोषण स्तर का विशेष ध्यान रखें तथा बढ़ता बचपन आदि कार्यक्रमों के माध्यम से उन्हें सीखने के अधि​कतम अवसर उपलब्ध करवाएं। उन्होंने उपस्थित बच्चों के वजन व हाइट का माप भी किया। आंगनबाड़ी कार्यकर्ता हरकौर ने व्यवस्थाओं की जानकारी दी। इसी के साथ सुराणा ने राउमावि व राबाउमावि का निरीक्षण कर व्यवस्थाएं देखीं। उन्होंने राबाउमावि में जर्जर कमरों की मरम्मत के प्रस्ताव भिजवाने के निर्देश दिए। इसी के साथ हॉकी खेल मैदान का अवलोकन कर खिलाड़ियों से रूबरू हुए। उन्होंने खिलाड़ियों से उनके अभ्यास, खेल गतिविधियों, प्रशिक्षण की जानकारी ली। उन्होंने हॉकी ग्राउंड में पौधरोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। इस मौके पर जिला कलक्टर ने मोक्ष भूमि में भामाशाहों द्वारा बनाए गए टिनशेड व प्रवेश द्वार का लोकार्पण कर भामाशाहों का सम्मान किया।

NSUI का चूरू में कुलपति के खिलाफ ज़ोरदार प्रदर्शन | लोहिया कॉलेज में छात्रों का अनोखा विरोध | Churu News

https://youtu.be/uN_StgdKJTk

चूरू में जाम, हादसों और सीवर क्षति से परेशान नागरिकों ने सौंपा ज्ञापन | Heavy Vehicles Ban Demand |

https://youtu.be/XzgQY7CXie8

राहुल गांधी का पुतला दहन | चूरू में भाजपा का जोरदार प्रदर्शन | Modi की माँ पर टिप्पणी का विरोध

https://youtu.be/5iOF37jmlYQ

चूरू: मालियों की ढाणी में सीवरेज ओवरफ्लो से हाहाकार | नगर परिषद को सौंपा गया ज्ञापन | STP समस्या

https://youtu.be/E43t8hM4d54

गौरव शर्मा बने चूरू कांग्रेस सेवादल यंग ब्रिगेड अध्यक्ष | युवाओं में जोश | BJP नेताओं की एंट्री

https://youtu.be/kT0f0VH8RYY

 

Advertisement