रफीक मंडेलिया व जगदीश विश्नोई ने सौंपा नियुक्ति पत्र, युवाओं के लिए सेवादल में दिख रहा नया जोश
चूरू। मंडेलिया हाउस में कांग्रेस सेवादल यंग ब्रिगेड के नवनियुक्त जिला अध्यक्ष गौरव शर्मा को राजस्थान प्रदेश कांग्रेस सेवादल स्टेट कन्वीनर जगदीश विश्नोई द्वारा नियुक्ति पत्र सौंपा गया। इस अवसर पर राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी के उपाध्यक्ष रफीक मंडेलिया ने कहा कि राहुल गांधी की सोच के अनुरूप सेवादल में युवाओं को प्राथमिकता दी जा रही है। राष्ट्रीय सेवादल अध्यक्ष लालजी देसाई के मार्गदर्शन में सेवादल यंग ब्रिगेड का विस्तार किया गया है।रफीक मंडेलिया ने बताया कि यंग ब्रिगेड की ड्रेस कोड व्हाइट जीन्स, व्हाइट टी-शर्ट और कैप होगी, जिससे युवा जोश और ऊर्जा का प्रतीक बनकर नजर आएंगे। गौरव शर्मा अब जिले भर में पार्टी की नीतियों और सिद्धांतों को जन-जन तक पहुंचाकर युवाओं को कांग्रेस से जोड़ने का कार्य करेंगे।
भाजपा छोड़ कांग्रेस में हुए शामिल, गर्मजोशी से हुआ स्वागत
समारोह के दौरान भाजपा छोड़कर कांग्रेस में शामिल हुए बजरंग भाटी, सचिन शर्मा, अनुज मीणा, अनुराग शर्मा, हिमांशु गुर्जर, रोनक गुर्जर और कुनाल खत्री का कांग्रेस पार्टी में जोरदार स्वागत किया गया। रफीक मंडेलिया ने उन्हें माला पहनाकर और कांग्रेस का दुपट्टा ओढ़ाकर पार्टी में स्वागत किया। इस अवसर पर पीसीसी सचिव रियाजत खान, पूर्व सभापति गोविंद महनसरिया, शहर ब्लॉक अध्यक्ष असलम खोखर, देहात ब्लॉक अध्यक्ष किशोर धांधू, किसान नेता आदूराम न्यौल, रमजान खान, नारायण बालाण, लालचंद सैनी, आरिफ रिसालदार, अबरार खां, विमल शर्मा, शिवकुमार शर्मा, संजय कटाला, गणेश लाटा सहित अनेक नेता मौजूद रहे। कार्यक्रम का संचालन चूरू जिला उपाध्यक्ष जमील चौहान ने किया। इस दौरान मनीष कुमावत, शंकर चंदेलिया, संजय भाटी, हेमंत सैनी, अनीस खान, तारीख नागौरी, बाबू मंत्री तोफीक खान, जावेद कुरैशी, असलम खां मोयल, ओमप्रकाश धांधू, कमल शर्मा, राजू पुनिया, फारूक चौहान, योगेश ढाका, मुस्ताक पिथिसर, आसिफ निर्वाण, विनोद खटीक, रजमान खां, विनोद गहलोत, सूर्य प्रकाश, अजय दाघीच, मोहन टेलर, हेमंत सिहाग, अजीज खां, शाहरुख खान, समीउल्लाह गौरी, वाहिद खान, आबिद जाबासरिया, सोयल डीके, विनोद शर्मा, जाफर खां जोईया समेत सैकड़ों कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
गौरव शर्मा बने चूरू कांग्रेस सेवादल यंग ब्रिगेड अध्यक्ष | युवाओं में जोश | BJP नेताओं की एंट्री
फिटनेस का डॉज – आधा घंटा रोज़ || चूरू में SP जय यादव के नेतृत्व में हुआ योग और साइक्लिंग इवेंट
चूरू में गोगानवमी महोत्सव 2025 | श्रद्धा, भक्ति और परंपरा का संगम
चूरू में RGHS योजना फर्जी OTP और पर्चियों से लाखों की हेराफेरी | Full Report
राहुल कस्वां का बड़ा बयान | वोट चोरी के खिलाफ उठी आवाज | लोकतंत्र बचाओ मार्च