बिजली, पानी, सड़क की समस्याओं के समाधान का भरोसा; राजेन्द्र राठौड़ से वार्ता का भी दिया आश्वासन
तारानगर।बुधराम वर्मा
विधानसभा क्षेत्र के पूर्व भाजपा प्रत्याशी एवं पार्टी नेता राकेश जांगिड़ ने अपने आवास पर क्षेत्रवासियों की समस्याएं सुनीं। गाँव झांझणी, साहवा, बांय, महलाणा, ददरेवा, बुचावास, पुनसीसर सहित अनेक गांवों एवं शहर से आए लोगों ने बिजली, पानी, सड़क जैसी मूलभूत समस्याओं को उनके समक्ष रखा।राकेश जांगिड़ ने सभी समस्याओं को गंभीरता से सुनते हुए संबंधित अधिकारियों से त्वरित समाधान के लिए बातचीत करने की बात कही। वहीं कुछ वृहद समस्याओं को लेकर उन्होंने भाजपा के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व नेता प्रतिपक्ष राजेन्द्र राठौड़ से शीघ्र वार्ता कर समाधान कराने का भरोसा दिलाया।उन्होंने कहा कि डबल इंजन की भाजपा सरकार में मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा एवं राजेन्द्र राठौड़ के नेतृत्व में तारानगर क्षेत्र निरंतर विकास की ओर अग्रसर है। जांगिड़ ने कहा कि वह प्रतिदिन क्षेत्र की जनता से सीधा संवाद करने के लिए उपलब्ध हैं, ताकि विकास कार्यों की गति बनी रहे और आमजन की समस्याओं का समय पर समाधान हो सके।
चूरू भाजपा की नई जिला कार्यकारिणी घोषित | पराक्रम राठौड़ बने जिला महामंत्री | BJP Churu News Update
चूरू ने बनाया अंगदान में रिकॉर्ड | डॉ. एम.एम. पुकार की मुहिम लाई रंग | Organ Donation in Rajasthan
राजस्थान की विलुप्त होती भांड कला को मिली नई पहचान, अभिषेक पारीक के वीडियो को मिला राष्ट्रीय सम्मान
महंतगणपति दास,भालचंद्र शर्मा, वैद्यशांत शर्मा, चंदनमल बहड़ ने 1930 में धर्मस्तूप पर फहराया था तिरँगा
स्मार्ट मीटर के खिलाफ कांग्रेस का बड़ा प्रदर्शन | राहुल कस्वां बोले – सरकार कर रही स्मार्ट लूट
जिला प्रभारी मंत्री अविनाश गहलोत ने किया बागला बालिका स्कूल का निरीक्षण | Churu School Visit 2025














