Advertisement
Home राजस्थान झुंझुनूं कारगिल विजय दिवस पर कवियों ने गाई शहीदों की गौरव गाथा

कारगिल विजय दिवस पर कवियों ने गाई शहीदों की गौरव गाथा

भारतीय सेना के सम्मान में विराट कवि सम्मेलन एवं मां भारती के नाम वृक्ष वितरण समारोह आयोजित

झुंझुनूं । अजीत जांगिड़
कारगिल विजय दिवस की 26वीं वर्षगांठ पर जिला मुख्यालय पर स्थित सामुदायिक विकास भवन इंदिरा नगर सभागार में विराट कवि सम्मेलन आयोजित किया गया। कार्यक्रम संयोजक नेशनल यूथ आइकॉन वकील विजयहिंद जालिमपुरा ने बताया कि भारतीय सेना के अदम्य साहस शौर्य और बलिदान के सर्वोच्च प्रतीक कारगिल विजय के उपलक्ष्य में उनकी गौरव गाथा के उत्सव स्वरूप मनाने एवं भावी पीढ़ी में उनके स्वर्णिम योगदान को पहुंचाने के लिए तथा भारत की संस्कृति और सभ्यता के पुनरुत्थान के लिए विजय हिंद वाणी के सानिध्य में संचालित ऑपरेशन विजय हिन्द 7500 मेरा युवा भारत झुंझुनूं के तहत कवि सम्मेलन एवं वृक्ष वितरण समारोह रखा गया। जिसमें प्रख्यात गीतकार बीएल सावन, सीकर के फूलचंद प्रेमी और भंवरलाल महरिया भंवरो, जयपुर के गजल गायकार डॉ. मुख्तयार नफीस, कवयित्री नीलम मुकेश वर्मा, नगेंद्र शर्मा निकुंज, लियाकत अली और सुरेश जांगिड़ ने प्रस्तुति देकर दर्शक श्रोताओं में देशभक्ति का जुनून भरा। इससे पूर्व सर्वप्रथम मंचस्थ अतिथिगण मेजर जयराम खीचड़, पूर्व सैनिक सेवा परिषद के जिलाध्यक्ष रामनिवास डूडी, नेवी वेटरन जिलाध्यक्ष कमांडर सुरेन्द्र चकबास, एक्स सर्विस लीग अध्यक्ष कैप्टेन ताराचंद नूनियां, कैप्टन धर्मपाल भांबू, कैप्टन सीताराम धींवा, वरिष्ठ कृषि वैज्ञानिक डॉ. हनुमान प्रसाद, पूर्व संयुक्त निदेशक हरिराम महन और विजय गोपाल मोटसरा ने भारत माता की प्रतिमा पर पुष्प भेंट कर दीप प्रज्ज्वलित कर शुभारंभ किया। इस दौरान भारतीय जल, थल और वायु सेना के पदाधिकारी, सैनिक और युवा तरुणाई ने भारत माता के जयघोष से सभागार गुंजायमान कर दिया। इसके पश्चात मां भारती के नाम वृक्ष वितरण समारोह में सभी श्रोताओं को फलदार वृक्ष भेंट करने के लिए दीपिका नर्सरी के संचालक होशियार सिंह झाझड़िया को तथा भामाशाह के रूप में सहयोग देने के लिए महालक्ष्मी ज्वैलर्स और शिव टेंट हाउस को सम्मानित किया गया। इस अवसर पर सुरेश जाखड़, महेंद्र नेहरा, बाबूलाल थालौड़, लेफ्टिनेंट दलीप झाझडिया, कैप्टन अमरचंद खेदड़, उमेद जाखड़, नेमीचंद पूनियां, चंद्रप्रकाश धूपिया, देवकरण महला, फूलचंद ढेवा, हरदयाल चकबास, बालाजी ग्रुप के चेयरमैन कृष्ण गावड़िया, जगपाल श्रीकृष्णपुरा, कुम्भाराम डोगीवाल, रामस्वरूप गजराज, सुमेर झाझड़िया, राजेंद्र थोरी, और सैंकड़ों गणमान्य लोग तथा महिला शक्ति उपस्थित रहे। कवियों ने वीर रस, देशभक्ति, समय सामयिकी, हास्य, शृंगार और पर्यावरण पर प्रस्तुतियां देकर सभी को मंत्र मुग्ध कर दिया।

चूरू ने बनाया अंगदान में रिकॉर्ड | डॉ. एम.एम. पुकार की मुहिम लाई रंग | Organ Donation in Rajasthan

https://youtu.be/Iz5AlDMQVKQ

राजस्थान की विलुप्त होती भांड कला को मिली नई पहचान, अभिषेक पारीक के वीडियो को मिला राष्ट्रीय सम्मान

https://youtu.be/i6VYgTRlxyM

महंतगणपति दास,भालचंद्र शर्मा, वैद्यशांत शर्मा, चंदनमल बहड़ ने 1930 में धर्मस्तूप पर फहराया था तिरँगा

https://www.youtube.com/watch?v=-dnqIHr8cZA

स्मार्ट मीटर के खिलाफ कांग्रेस का बड़ा प्रदर्शन | राहुल कस्वां बोले – सरकार कर रही स्मार्ट लूट

https://youtu.be/DWLU29peFhQ

जिला प्रभारी मंत्री अविनाश गहलोत ने किया बागला बालिका स्कूल का निरीक्षण | Churu School Visit 2025 

https://youtu.be/fLVY_u1jiu4

 

Advertisement