सावन के पहले सोमवार को शिव मंदिरों में उमड़ा श्रद्धा का सैलाब

0
97

भक्तों ने पूजा-अर्चना कर किया भगवान शंकर का अभिषेक

चूरू। सावन माह के पहले सोमवार को शिव मंदिरों में श्रद्धा का सैलाब उमड़ पड़ा। शहर के मंदिरों में ॐ नम शिवाय और हर-हर महादेव के जयकारों की गूंज उठी। सुबह चार बजे से ही मंदिरों में श्रद्धालुओं की भीड़ लगनी शुरू हो गई, जो करीब 11 बजे तक जारी रही। भक्तों ने भगवान शिव का दूध, जल, घी, शहद, गंगाजल, शक्कर, दही, बेलपत्र, भांग, धतूरा और आक के पुष्प से अभिषेक किया। इसमें युवतियों, महिलाओं और युवकों की भारी भीड़ देखी गई। शहर के प्रमुख मंदिरों शंकरनाथ छतरी, महामंगलेष्वर महादेव मंदिर, गंगा माई मंदिर और पौदारों की छतरी में सुबह से ही भक्तों की भीड़ लग गई। इसके अलावा अगुणा मोहल्ला के संचिया माता मंदिर, बालाजी मंदिर, और पुलिस लाइन स्थित शिव मंदिर में भी भक्तों की भीड़ उमड़ी। नया बास के शिव मंदिर, नया बस स्टैंड स्थित शिव पार्वती मंदिर और गढ़ स्थित ठाकुरजी के मंदिर में भी पूजा-अर्चना की गई। श्रद्धालुओं की भीड़ को देखते हुए सामाजिक कार्यकर्ताओं ने व्यवस्था संभाली। अगुणा मोहल्ला के पंडित महेंद्र शास्त्री के अनुसार इस बार सावन माह में विशेष संयोग बन रहे हैं

सुबोध कुमार अग्रवाल की 17वीं पुण्यतिथि | नगरश्री म्यूजियम में सांस्कृतिक विरासत को किया नमन | Churu Heritage Event

राजस्थान की विलुप्त होती भांड कला को मिली नई पहचान, अभिषेक पारीक के वीडियो को मिला राष्ट्रीय सम्मान

Churu Hotel Suncity Firing Case | 12th Accused Arrested | Shooter Sent by Bhupendra from Haryana

Cyber Fraud पर चूरू पुलिस की सर्जिकल स्ट्राइक 🔥 | ₹51,400 साइबर ठगी राशि लौटाई, 8 गुम मोबाइल बरामद

महंतगणपति दास,भालचंद्र शर्मा, वैद्यशांत शर्मा, चंदनमल बहड़ ने 1930 में धर्मस्तूप पर फहराया था तिरँगा

 

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here