जोड़ी गांव में आयोजित पंडित दीनदयाल उपाध्याय अंत्योदय संबल पखवाड़ा के दौरान आयोजित शिविर में करेंगे शिरकत, आम सभा को करेगें सम्बोधित
चूरू। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा मंगलवार 8 जुलाई को जिले के जोड़ी गांव आएगें। वे जोड़ी गांव में आयोजित पंडित दीनदयाल उपाध्याय अंत्योदय संबल पखवाड़ा के दौरान आयोजित शिविर में शिरकत करेंगें साथ ही जनसभा को भी सम्बोधित करेगें।सीएम की आमसभा की तैयारियों को लेकर पूर्वनेता प्रतिपक्ष राजेन्द्र राठौड़ के निवास पर सोमवार को भाजपा की तैयारी बैठक का आयोजन किया गया।

बैठक को सम्बोधित करते हुए पूर्व नेता प्रतिपक्ष राजेंद्र राठौड़ ने कार्यकर्ताओं से अधिक संख्या में पहुंचने का आह्वान करते हुए कहा कि मुख्यमंत्री भजनलाल की सरकार विकास के कार्य करवा रही है। उन्होंने कहा कि हार व जीत सिक्के के दो पहलू हैं, शेखावाटी में सभी ने कोशिश की लेकिन हमारा रिश्ता काम का नही बल्कि प्यार का रिश्ता है। उन्होंने कहा कि पंडित दीनदयाल उपाध्याय अंत्योदय संबल पखवाड़ा के तहत सरकार लोगों के दरवाजे तक जा रही है।

विधायक ने हरलाल सहारण ने कहा कि मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा मंगलवार को 11:00 बजे चूरू के गांव जोड़ी आ रहे हैं। हम लोगों में इसको लेकर उत्साह है। लोगों को सरकार के काम के प्रति विश्वास है इसलिए लोग भाजपा से जुड़ रहे हैं।उन्होंने विश्वास जतातो हुए कहा कि मुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा ने पहले भी चूरू में विकास कार्यों की कमी नही आने दी और कल भी वे विकास कार्यों की सौगात देकर जाएंगे। बैठक में पूर्व नेता प्रतिपक्ष राजेंद्र राठौड़ विधायक लाल सहारण, भाजपा प्रदेश मंत्री डॉ वासुदेव चावला, भाजपा जिलाध्यक्ष बसंत शर्मा, चंद्राराम गुरी, राकेश जांगिड़, पदम सिंह, महेन्द्र सिंह न्यौळ, विक्रम सिंह कोटवाद, रवि दाधीच आदि मौजूद रहे।
राजस्थान की विलुप्त होती भांड कला को मिली नई पहचान, अभिषेक पारीक के वीडियो को मिला राष्ट्रीय सम्मान
Churu Hotel Suncity Firing Case | 12th Accused Arrested | Shooter Sent by Bhupendra from Haryana
Cyber Fraud पर चूरू पुलिस की सर्जिकल स्ट्राइक 🔥 | ₹51,400 साइबर ठगी राशि लौटाई, 8 गुम मोबाइल बरामद
महंतगणपति दास,भालचंद्र शर्मा, वैद्यशांत शर्मा, चंदनमल बहड़ ने 1930 में धर्मस्तूप पर फहराया था तिरँगा











