स्कूल वैन में लगी भीषण आग, टला बड़ा हादसा

0
276

समाजिक कार्यकर्ताओं की सूझबूझ और तत्परता से 30-35बच्चों की बची जान, समय पर पुलिस को दी गई सूचना

चूरू। शहर की नई सड़क भरतिया रोड पर सोमवार दोपहर करीब 2 बजे उस समय हड़कंप मच गया, जब एक स्कूल वैन में अचानक आग लग गई। वैन में उस समय लगभग 30 से 35 बच्चे सवार थे। गनीमत रही कि वहां मौजूद समाजसेवियों और स्थानीय लोगों ने तुरंत कार्रवाई करते हुए बच्चों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया, जिससे एक बड़ा हादसा टल गया। कौम काजियान संस्थान के सदर संजय भाटी ने बताया कि घटना के दौरान कई सामाजिक कार्यकर्ताओं ने बहादुरी दिखाते हुए बच्चों को बचाया और समय रहते पुलिस व प्रशासन को भी सूचित किया गया।उन्होंने प्रशासन से मांग की कि स्कूलों में चलने वाले वाहनों की नियमित जांच होनी चाहिए और क्षमता से अधिक बच्चों को एक ही वाहन में ढोने की प्रवृत्ति पर रोक लगाई जाए।इस साहसिक कार्य में अशोक सोनी, तालीब भाटी, सोयल, समीर अहमद, अमरचंद और युसुफ अली समेत कई लोग शामिल रहे।

राजस्थान की विलुप्त होती भांड कला को मिली नई पहचान, अभिषेक पारीक के वीडियो को मिला राष्ट्रीय सम्मान

Churu Hotel Suncity Firing Case | 12th Accused Arrested | Shooter Sent by Bhupendra from Haryana

Cyber Fraud पर चूरू पुलिस की सर्जिकल स्ट्राइक 🔥 | ₹51,400 साइबर ठगी राशि लौटाई, 8 गुम मोबाइल बरामद

महंतगणपति दास,भालचंद्र शर्मा, वैद्यशांत शर्मा, चंदनमल बहड़ ने 1930 में धर्मस्तूप पर फहराया था तिरँगा

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here