सांसद कुलदीप इंदौरा का चूरू में कांग्रेस कार्यकर्ताओं द्वारा भव्य स्वागत

0
247

संविधान बचाओ अभियान के तहत कार्यकर्ताओं को एकजुट होने का संदेश, भाजपा पर साधा निशाना

चूरू। श्रीगंगानगर से कांग्रेस सांसद कुलदीप इंदौरा के चूरू आगमन पर सर्किट हाउस में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने उनका माला और शॉल पहनाकर गर्मजोशी से स्वागत किया। इस अवसर पर आयोजित संवाद कार्यक्रम में सांसद इंदौरा ने कार्यकर्ताओं से रूबरू होते हुए संगठनात्मक मजबूती पर जोर दिया।इंदौरा ने बताया कि कांग्रेस पार्टी हरियाणा व मध्यप्रदेश में “संगठन सृजन अभियान” के माध्यम से जमीनी स्तर पर कार्य कर रही है। उन्होंने कहा कि वे स्वयं महेंद्रगढ़ प्रभार क्षेत्र में निरंतर कार्यकर्ताओं से संवाद कर रहे हैं और राहुल गांधी की सोच व दृष्टिकोण के अनुरूप संगठन को मजबूत करने में जुटे हुए हैं।उन्होंने बताया कि वर्तमान में कांग्रेस पार्टी देशभर में “संविधान बचाओ” कार्यक्रम आयोजित कर रही है। उन्होंने भाजपा पर निशाना साधते हुए कहा कि भाजपा लगातार देश की लोकतांत्रिक व्यवस्था और संविधान को कमजोर करने का प्रयास कर रही है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि वे भाजपा की तानाशाही नीतियों का मजबूती से विरोध करें और रचनात्मक कार्यों के माध्यम से आमजन को कांग्रेस से जोड़ें। इस अवसर पर जिला कांग्रेस कमेटी के उपाध्यक्ष जमील चौहान ने चूरू जिले में कांग्रेस द्वारा किए गए कार्यों और गतिविधियों की जानकारी दी। इस मौके पर जिला एनएसयूआई के पूर्व अध्यक्ष हेमंत सिहाग, कांग्रेस जिला उपाध्यक्ष विकास मील, पूर्व पार्षद ताजू खां, युवा कांग्रेस अध्यक्ष सोयल डीके, मुस्ताक पिथिसर, संजय भाटी, विक्की गोदारा, पार्षद शाहरुख खान, साहिल खान, अब्दुल खान, शेरखान भाई खानी, बिल्लू पठान, सुरेश मेघवाल, मनीष नायक, रामेश्वर नायक, बजरंग बजाड़, विनोद खटीक, सत्यनारायण बाकोलिया, मोहम्मद नदीम, अनिल सैनी, जतनाराम मेघवाल, नंदलाल प्रजापत, नरेंद्र शर्मा, संजय मेघवाल सहित अनेक कार्यकर्ता मौजूद रहे।

मोदी सरकार का रिपोर्ट कार्ड | सांसद घनश्याम तिवाड़ी की प्रेस कॉन्फ्रेंस | PM Modi Achievements 2025

Churu Hotel Suncity Firing Case | 12th Accused Arrested | Shooter Sent by Bhupendra from Haryana

Cyber Fraud पर चूरू पुलिस की सर्जिकल स्ट्राइक 🔥 | ₹51,400 साइबर ठगी राशि लौटाई, 8 गुम मोबाइल बरामद

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here