मक्का-मदीना की जियारत के दौरान चूरू की आवाम के लिए की दुआएं, कांग्रेस जनों ने मालाएं पहनाकर जताई खुशी
चुरू। राजस्थान प्रदेश कांग्रेस उपाध्यक्ष रफीक मंडेलिया के उमराह हज यात्रा से लौटने पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने उनका भव्य स्वागत किया। मंडेलिया ने मक्का और मदीना में काबा शरीफ की जियारत कर देश, प्रदेश और चूरू की जनता की सलामती और तरक्की के लिए दुआएं कीं।
चुरू जिला कांग्रेस उपाध्यक्ष जमील चौहान ने बताया कि रफीक मंडेलिया के साथ जावेद मंडेलिया और इरशाद मंडेलिया भी उमराह की जियारत कर लौटे। मंडेलिया फार्म हाउस पर पहुंचने पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं और स्थानीय नेताओं ने मालाएं पहनाकर, गुलदस्ते भेंट कर और मिठाई खिलाकर खुशी का इज़हार किया। इस मौके पर पूर्व सभापति गोविंद महानसरिया, चूरू कॉम काजियान सदर संजय भाटी, जिला कांग्रेस ओबीसी अध्यक्ष नारायणन बालान, पार्षद शाहरुख खान, आबिद खान जाबासरिया, पार्षद अनीश खान, नुमान सैय्यद, मनीष कुमावत और आरिफ़ रिसालदार सहित कई नेता और कार्यकर्ता मौजूद रहे।