कार्यकर्ता सम्मेलन एवं सम्मान समारोह 29 को

आयोजन की तैयारियों को लेकर बैठक आयोजित

तारानगर। आगामी 29 सितंबर को सुबह 10 बजे तारानगर के कृषि उपज मंडी में होने वाले कांग्रेस कार्यकर्ता सम्मेलन एवं सम्मान समारोह को लेकर मंगलवार को पंचायत समिति व नगर पालिका के सभागार में कांग्रेस कार्यकर्ताओं व पदाधिकारियों की बैठक हुई। बैठक में विधायक नरेंद्र बुडानिया ने कहा कि उन्होंने अपने कार्यकाल में तारानगर क्षेत्र में अनेक विकास कार्य करवाए हैं और आगे भी करवाते रहेंगे। क्षेत्र का विकास करवाते रहेंगे। बैठक में विधायक बुडानिया ने कांग्रेस कार्यकर्ता सम्मेलन व सम्मान समारोह को सफल बनाने के लिए घर-घर जाकर कार्यकर्ताओं व लोगों को पीले चावल बांटकर उन्हें सम्मेलन में पहुंचने का न्योता देने की बात कही। बैठक में पंचायत समिति प्रधान संजय कस्वा, मदन पांडिया, राजेंद्र सहारण, कांग्रेस नेता जयचंद सहारण, जसवंत स्वामी, हरिसिंह बेनीवाल, मोहरसिंह ज्याणी, भागीरथ भामी, मोहरसिंह धानक सहित अनेक कार्यकर्ता मौजूद थे।

CHURU : चूरूवासियों के लिए यादगार बना साहित्य मनीषी प्रभा खेतान के स्मृति दिवस पर आयोजित कवि सम्मेलन