दिसंबर के दूसरे सप्ताह से पिपराली सर्किल और पुलिस कंट्रोल रूम के पास पहले चरण का काम होगा शुरू; ऑनलाइन मॉनिटरिंग सिस्टम से जुड़ेंगे ट्रैफिक सिग्नल
सीकर ।राहुल टांक
शहर की यातायात व्यवस्था को सुचारू और बेहतर बनाने के लिए जल्द ही प्रमुख चौराहों पर ट्रैफिक लाइट लगाई जाएंगी। जानकारी के अनुसार, दिसंबर महीने के दूसरे सप्ताह से पहले चरण में पिपराली सर्किल और पुलिस कंट्रोल रूम के पास ट्रैफिक लाइट लगाने का काम शुरू किया जाएगा। इसके बाद कल्याण सर्किल सहित शहर के अन्य प्रमुख चौराहों पर भी ट्रैफिक सिग्नल लगाए जाएंगे।
ट्रैफिक इंचार्ज मनोज कुमार भाटीवाल ने बताया कि शहर की यातायात व्यवस्था में लगातार सुधार के प्रयास किए जा रहे हैं। इसी के तहत पिछले दिनों कई प्रमुख चौराहों को ट्रैफिक लाइट लगाने के लिए चिह्नित किया गया था। उन्होंने बताया कि प्रस्तावित ट्रैफिक लाइट ऑनलाइन मॉनिटरिंग सिस्टम से जुड़ी होंगी। इससे शहर के प्रमुख चौराहों पर यातायात व्यवस्था को बेहतर तरीके से नियंत्रित करने में मदद मिलेगी।
Advertisement
















