30 वर्षीय खुमिराम की हादसे में गई जान, आठ साल से कर रहे थे केंद्र पर काम; पुलिस और विद्युत विभाग ने शुरू की जांच
देसूरी । पाली । प्रहलाद सिंह चारण
पाली जिले के देसूरी क्षेत्र में घाणेराव जीएसएस पर कार्यरत एक विद्युत कर्मचारी की करंट की चपेट में आने से मौत हो गई। मृतक की पहचान 30 वर्षीय खुमिराम के रूप में हुई है। वह पिछले आठ वर्षों से घाणेराव जीएसएस पर कार्यरत थे।जानकारी के अनुसार, खुमिराम कार्य के दौरान अचानक करंट की चपेट में आ गए। हादसे में उनकी मौत हो गई। घटना की सूचना मिलने पर विद्युत विभाग के आला अधिकारी और देसूरी पुलिस मौके पर पहुंचे।
हादसे के कारणों की जांच
पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर देसूरी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) की मोर्चरी में रखवाया है। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंपा जाएगा। घटना के बाद विद्युत विभाग के कर्मचारियों में शोक की लहर है। पुलिस और विभागीय अधिकारी हादसे के कारणों की जांच कर रहे हैं। जांच के बाद ही स्पष्ट हो सकेगा कि कर्मचारी किन परिस्थितियों में करंट की चपेट में आए।











