Advertisement
Home राजस्थान झुंझुनूं स्वामी विवेकानंद पर शोध ने दिलाया राष्ट्रीय सम्मान , डॉ. जुल्फिकार को...

स्वामी विवेकानंद पर शोध ने दिलाया राष्ट्रीय सम्मान , डॉ. जुल्फिकार को मिला ‘महात्मा गांधी एक्सीलेंस अवार्ड – 2026’

महात्मा गांधी एक्सीलेंस अवार्ड 2026 से सम्मानित झुंझुनूं के डॉ. जुल्फिकार

समाज सेवा, शिक्षा और राष्ट्रीय एकता के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान के लिए नई दिल्ली में हुआ सम्मान

झुंझुनूं। जिले के निकटवर्ती भीमसर गांव निवासी युवा लेखक, शोधकर्ता एवं चिंतक डॉ. जुल्फिकार को प्रतिष्ठित ‘महात्मा गांधी एक्सीलेंस अवार्ड -2026’ से सम्मानित किया गया है। फेमस पीपल इंडिया वर्ल्ड फाउंडेशन की ओर से नई दिल्ली में आयोजित समारोह में उन्हें यह सम्मान समाज सेवा, शिक्षा और राष्ट्रीय एकता के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान के लिए प्रदान किया गया। डॉ. जुल्फिकार लंबे समय से जगतगुरू श्रीमद् स्वामी विवेकानंद के जीवन, दर्शन एवं विचारों पर शोध और लेखन कार्य कर रहे हैं।

स्वामी विवेकानंद के विचारों को केंद्र में रखकर किए गए उनके शोध, पुस्तक सृजन और सामाजिक सरोकारों ने उन्हें अलग पहचान दिलाई है। डॉ. जुल्फिकार के कार्यों में मानव सेवा, सामाजिक सद्भाव, सांप्रदायिक सौहार्द, शिक्षा और राष्ट्र निर्माण जैसे विषय प्रमुख रहे हैं। महात्मा गांधी और स्वामी विवेकानंद के विचारों में मानवता, सेवा, शांति, सद्भाव और राष्ट्र निर्माण को दिए गए महत्व को उन्होंने अपने अध्ययन एवं शोध के माध्यम से सामने रखने का प्रयास किया है।।

डॉ. जुल्फिकार को उनके शोध एवं लेखन कार्यों के लिए इससे पूर्व भी देश-विदेश की विभिन्न संस्थाओं द्वारा सम्मानित किया जा चुका है। शिक्षा एवं समाज सेवा के साथ स्वामी विवेकानंद के जीवन और विचारों पर उनके शोध कार्यों की विभिन्न मंचों पर सराहना हुई है। वर्तमान भौतिकवादी एवं आपाधापी के दौर में मानवीय मूल्यों और सांप्रदायिक सौहार्द की स्थापना की आवश्यकता को देखते हुए उनके कार्यों को महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

‘महात्मा गांधी एक्सीलेंस अवार्ड-2026’ के लिए चयन को डॉ. जुल्फिकार के शोध, लेखन और सामाजिक सरोकारों की दिशा में एक महत्वपूर्ण उपलब्धि माना जा रहा है। सम्मान मिलने पर भीमसर सहित झुंझुनूं जिले में हर्ष का माहौल है।

Advertisement