फॉरेस्टब्रुक इंटरनेशनल स्कूल के विद्यार्थियों ने लोगों को किया जागरूक, गांधी-शास्त्री जयंती पर भाषण, निबंध और पोस्टर मेकिंग प्रतियोगिताएं आयोजित
देसूरी। प्रहलाद सिंह चारण
गांधी जयंती के अवसर पर फॉरेस्टब्रुक इंटरनेशनल स्कूल, देसूरी की ओर से नगर में स्वच्छता जागरूकता रैली निकाली गई। रैली का उद्देश्य आमजन को स्वच्छता के प्रति जागरूक करना और स्वच्छ वातावरण बनाए रखने के लिए प्रेरित करना रहा। रैली को मुकेश सिंह राजपुरोहित एवं समाजसेवी तथा सोनाणा जी खेतलाजी जूनी धाम ट्रस्ट के पूर्व अध्यक्ष ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। रैली के दौरान विद्यार्थियों ने स्वच्छता से जुड़े नारे लगाकर लोगों को अपने आसपास साफ-सफाई बनाए रखने का संदेश दिया। उन्होंने आमजन से कचरा निर्धारित स्थान पर डालने और स्वच्छता को दैनिक जीवन का अभिन्न हिस्सा बनाने का आह्वान किया।
भाषण, निबंध और पोस्टर प्रतियोगिताओं में दिखी प्रतिभा
महात्मा गांधी और पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती के अवसर पर विद्यालय में विभिन्न शैक्षणिक एवं रचनात्मक गतिविधियां भी आयोजित की गईं। इनमें भाषण प्रतियोगिता, निबंध लेखन और पोस्टर मेकिंग प्रतियोगिता प्रमुख रहीं।विद्यार्थियों ने स्वच्छता, राष्ट्रभक्ति, अनुशासन और सामाजिक जिम्मेदारी जैसे विषयों पर उत्साहपूर्वक भाग लिया और अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया।प्रतियोगिताओं में जिगर प्रताप, सूर्य प्रताप, आराध्या, लक्षिता, अनुषा, साहित्या, रूही, जियांशी, देवयानी, प्रियांशी, अनीता, अवी, मंतशा, प्रत्यक्षा और जायबा सहित अनेक विद्यार्थियों ने भाग लिया।
विद्यालय स्टाफ ने किया मार्गदर्शन
इस अवसर पर विद्यालय के निदेशक मनीष द्विवेदी, श्रेया द्विवेदी और समन्वयक दलपत मारू उपस्थित रहे।प्रतियोगिताओं के आयोजन और विद्यार्थियों के मार्गदर्शन में ईलियेजर मांझी, वर्षा वैष्णव, नागेश त्रिपाठी, मुकेश संवशा, सुनील टुडू, चंदा चौधरी, इती रानी नंदा, नरेश श्रीमाली, राजश्री राजपुरोहित, किस्मत देवड़ा, उर्मिला, डिंपल, मानसी सोलंकी और रेणुका कंवर सहित शिक्षकगण की महत्वपूर्ण भूमिका रही। विद्यालय परिवार ने विद्यार्थियों के उत्साह और सहभागिता की सराहना करते हुए स्वच्छता, राष्ट्रप्रेम और सामाजिक जिम्मेदारी के प्रति निरंतर जागरूक रहने का संदेश दिया।













