Advertisement
Home राजस्थान चूरू रतननगर के सुरेका शक्ति मंदिर का वार्षिकोत्सव धूमधाम से मनाया

रतननगर के सुरेका शक्ति मंदिर का वार्षिकोत्सव धूमधाम से मनाया

रतननगर के सुरेका शक्ति मंदिर के वार्षिकोत्सव में पूजा-अर्चना करते श्रद्धालु

चूरू । पुनीत सोनी
निकटवर्ती रतननगर स्थित सुरेका शक्ति मंदिर का वार्षिकोत्सव धूमधाम एवं श्रद्धाभाव के साथ मनाया गया। इस अवसर पर श्रद्धालुओं ने मां के दरबार की विधिपूर्वक पूजा अर्चना कर उन्हें रिझाया। कार्यक्रम में मंगल पाठ गायिका अंजु शर्मा ने मंगल पाठ किया। गायक शरद कुमार ने गणेश वंदना के साथ मंगल पाठ का शुभारंभ किया। गायक कलाकारों ने दूर्गा में जगदंबे थारो आसरो है, मां का सजा दरबारए कर दो सबका बेड़ा पारष् तथा ष्मां थाने भक्तों को दर्शन देकर काज संवारोष् सहित विभिन्न भजनों की प्रस्तुतियां दीं। भजनों से वातावरण भक्तिमय एवं आध्यात्मिक हो गया। इस अवसर पर पुजारी मोतीलाल, जगदीश शमार्, समाजसेवी प्रकाश सुरेका, श्रवण कुमार सुरेका, विशाल सुरेका, रमेश सुरेका, विमल, अनुराग सुरेका व विकास सुरेका आदि ने पूजा अर्चना की। इस अवसर पर श्रद्धालुओं को प्रसाद वितरित किया गया।

श्रद्धालुओं ने जलाभिषेक कर सुख-समृद्धि की कामना की, धार्मिक आयोजनों से समाज में बढ़ता है सद्भाव : प्रकाश सुरेका

चार साल से बदहाल रास्ता, रतननगर में प्रशासन की लापरवाही पर भड़के लोग

Advertisement