Advertisement
Home राजस्थान झुंझुनूं गुमान सिंह के पित्त की नली में कट से हो रहा था...

गुमान सिंह के पित्त की नली में कट से हो रहा था पित्त का रिसाव

ढूकिया हॉस्पिटल में ईआरसीपी से हुआ सफल कैशलेश उपचार

झुंझुनूं । अजीत जांगिड़
जिले के क्यामसर सुलताना निवासी गुमान सिंह को पित्त की थैली के पूर्व में करवाए गए ऑपरेशन के बाद पित्त का रिसाव होने की समस्या बनी हुई थी। समस्या का कारण पित्त की नली में कट लगना बताया गया। इसके बाद मरीज ने ढूकिया हॉस्पिटल में गैस्ट्रो एवं लिवर विशेषज्ञ डॉ. नवीन महला से परामर्श लिया। डॉ. नवीन महला ने बताया कि मरीज गुमान सिंह की पूर्व में पित्त की थैली की सर्जरी के दौरान पित्त की नली में चोट लगने के कारण पित्त का रिसाव हो रहा था। मरीज का दूरबीन द्वारा ईआरसीपी (ईआरसीपी) प्रक्रिया से उपचार किया गया। इस दौरान पित्त की नली में तार डालकर आवश्यक उपचार किया गया। जिससे पित्त का रिसाव नियंत्रित हो गया। यह ऑपरेशन और उपचार मा योजना के तहत कैशलेश किया गया है। गुमान सिंह अब पूरी तरह स्वस्थ हैं। गुरुवार को वे फॉलोअप के लिए ढूकिया हॉस्पिटल पहुंचे। जहां गैस्ट्रो चिकित्सक डॉ. नवीन महला ने उनके स्वास्थ्य की जांच की। मरीज ने उपचार के बाद पूरी तरह स्वस्थ होने पर संतोष व्यक्त किया। ढूकिया हॉस्पिटल की डॉ. मोनिका ढूकिया ने बताया कि अस्पताल में गैस्ट्रो एवं लिवर विशेषज्ञ के साथ न्यूरो सर्जन, यूरोलॉजिस्ट, हड्डी एवं जोड़ प्रत्यारोपण विशेषज्ञ, लेप्रोस्कोपिक सर्जन तथा एमडी फिजिशियन एवं डायबिटोलॉजिस्ट की सेवाएं उपलब्ध हैं। इसके साथ ही अस्पताल में इन-हाउस सोनोग्राफी एवं सीटी स्कैन की सुविधा भी उपलब्ध है। उन्होंने बताया कि मरीजों की सुविधा के लिए आरजीएचएस, ईसीएचएस, ईएसआईसी एवं मा योजना के तहत कैशलेस उपचार की सेवाएं भी उपलब्ध हैं।

2 साल से अलग दंपती फिर साथ आए ❤️ | काउंसलिंग से सुलझा पारिवारिक विवाद | Churu News

 

 

Advertisement