Advertisement
Home राजस्थान झुंझुनूं कलेक्टर की कलाई पर बंधा रक्षासूत्र, ब्रह्माकुमारी बहनों ने दी शुभकामनाएं

कलेक्टर की कलाई पर बंधा रक्षासूत्र, ब्रह्माकुमारी बहनों ने दी शुभकामनाएं

रक्षाबंधन पर ब्रह्माकुमारीज संस्थान की पहल, डॉ. अरुण गर्ग को बांधा रक्षा का पवित्र सूत्र

झुंझुनूं। अजीत जांगिड़
रक्षाबंधन के पावन अवसर पर ब्रह्माकुमारीज संस्थान की ओर से जिला कलेक्टर डॉ. अरुण गर्ग को रक्षासूत्र बांधकर पर्व की शुभकामनाएं दी गईं। संस्थान की बीके अमृत बहन एवं बीके साक्षी बहन ने कलेक्टर की कलाई पर रक्षासूत्र बांधा।इस अवसर पर बहनों ने रक्षाबंधन के आध्यात्मिक एवं सामाजिक महत्व का संदेश दिया और सुख-शांति एवं मंगलमय जीवन की कामना की। कलेक्टर डॉ. अरुण गर्ग ने भी रक्षाबंधन की शुभकामनाएं देते हुए इस पहल की सराहना की।रक्षासूत्र बांधने का यह कार्यक्रम भाई-बहन के स्नेह के साथ शांति, सद्भाव और सकारात्मक सामाजिक मूल्यों का संदेश देता नजर आया।

2 साल से अलग दंपती फिर साथ आए ❤️ | काउंसलिंग से सुलझा पारिवारिक विवाद | Churu News

 

Advertisement