Advertisement
Home राजस्थान झुंझुनूं राजस्थान शिक्षक संघ सियाराम की बुहाना उपशाखा की नई कार्यकारिणी गठित

राजस्थान शिक्षक संघ सियाराम की बुहाना उपशाखा की नई कार्यकारिणी गठित

मनोज कुमार यादव अध्यक्ष, नरेश सिंह तंवर मंत्री व महिपाल सिंह कार्यकारी अध्यक्ष निर्विरोध निर्वाचित

बुहाना । झुंझुनूं। अजीत जांगिड़
बुहाना में राजस्थान शिक्षक संघ सियाराम उपशाखा बुहाना का वार्षिक अधिवेशन आयोजित हुआ। अधिवेशन में शिक्षकों की समस्याओं, संगठन की गतिविधियों और सदस्यता विस्तार सहित विभिन्न विषयों पर चर्चा की गई। इस दौरान निर्वाचन अधिकारी वेद प्रकाश की देखरेख में नई कार्यकारिणी का निर्विरोध निर्वाचन किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि प्रदेश मुख्य महामंत्री उम्मेद सिंह डूडी, विशिष्ट अतिथि सुरेंद्र यादव व प्रवीण कुमार रहे, जबकि अध्यक्षता शिवराम यादव ने की। अतिथियों ने मां सरस्वती की प्रतिमा के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित कर अधिवेशन का शुभारंभ किया। अधिवेशन के प्रथम चरण में शिक्षकों की विभिन्न समस्याओं पर विस्तार से चर्चा की गई। मंत्री नरेश सिंह तंवर ने वार्षिक प्रतिवेदन प्रस्तुत किया, वहीं कोषाध्यक्ष विजय सिंह कुमावत ने वर्षभर का आय-व्यय का लेखा-जोखा सभा के समक्ष रखा। इसके बाद निर्वाचन अधिकारी वेद प्रकाश ने निर्विरोध निर्वाचन करवाते हुए नई कार्यकारिणी की घोषणा की। नई कार्यकारिणी में शिवराम यादव संरक्षक, किशोरी लाल कुमावत सभा अध्यक्ष, सहदेव यादव उपाध्यक्ष, ममता रानी महिला उपसभाध्यक्ष, मनोज कुमार यादव अध्यक्ष, महिपाल सिंह कार्यकारी अध्यक्ष, रिंकू लाल मीणा प्रारंभिक शिक्षा उपाध्यक्ष, जयपाल यादव माध्यमिक शिक्षा उपाध्यक्ष, भास्कर शर्मा संस्कृत शिक्षा उपाध्यक्ष, सुमित्रा सिंह महिला उपाध्यक्ष, नरेश सिंह तंवर मंत्री, मधु मीना महिला मंत्री, विजय सिंह कुमावत कोषाध्यक्ष, बलबीर सिंह ऑडिटर और पुलकित कुमार प्रवक्ता निर्विरोध चुने गए। इसके अलावा विनोद कुमार यादव सदस्य महाविद्यालय, राजेंद्र कुमार सदस्य प्रधानाचार्य, हीरा लाल सदस्य व्याख्याता, सुभाष सदस्य शिक्षा प्रसार अधिकारी, राजेंद्र सिंह सदस्य वरिष्ठ अध्यापक, प्रेम सिंह सदस्य अध्यापक, जगदीश प्रसाद सदस्य पंचायती राज शिक्षक, देशराज मान सदस्य पुस्तकालय अध्यक्ष, सुरेंद्र सदस्य निजी विद्यालय, कृष्ण कुमार शर्मा सदस्य संस्कृत शिक्षा, सरोज सदस्य महिला शिक्षिका, कमला सदस्य शारीरिक शिक्षक, उत्पल सदस्य प्रयोगशाला सहायक, मानसिंह सदस्य प्रबोधक तथा सुभाष सदस्य सेवानिवृत्त शिक्षक बनाए गए। कार्यकारिणी में सूरज कुमार संगठन मंत्री, सुमन लांबा महिला संगठन मंत्री, नथू सिंह सहायक मंत्री, सुमन लता महिला सहायक मंत्री, रमेश कुमार क्षेत्रीय संगठन मंत्री तथा श्रवण कुमार कार्यालय मंत्री भी निर्विरोध निर्वाचित हुए। अधिवेशन में शिवराम यादव ने संगठन की गतिविधियों एवं कार्यप्रणाली पर चर्चा करते हुए संगठन को और मजबूत बनाने पर जोर दिया। बुहाना उपशाखा में सदस्यता वृद्धि के लिए नवनिर्वाचित कार्यकारिणी को बधाई दी गई। वक्ताओं ने कहा कि शिक्षक हितों से जुड़े मुद्दों को मजबूती से उठाते हुए समस्याओं के समाधान के लिए सामूहिक रूप से प्रयास किए जाएंगे।अंत में ब्लॉक अध्यक्ष मनोज कुमार यादव ने सभी अतिथियों, पदाधिकारियों एवं शिक्षकों का आभार व्यक्त करते हुए धन्यवाद ज्ञापित किया। उन्होंने सभी शिक्षकों को साथ लेकर संगठन को मजबूत बनाने तथा शिक्षकों की समस्याओं का समाधान करवाने के लिए एकजुट होकर कार्य करने का आह्वान किया।

Advertisement