अधिकारियों, कर्मचारियों व ठेकेदारों के सामूहिक सहयोग से शिव परिवार की प्रतिमा स्थापित
ALSO FOLLOW INTERVIEWER INDIA ON FACEBOOK YOUTUBE

हनुमानगढ़।हिमांशु मिड्ढा
नगर परिषद के मुख्य कार्यालय परिसर में आज धार्मिक आस्था, सहयोग और सद्भाव का प्रेरणादायक दृश्य देखने को मिला। नगर परिषद के अधिकारियों, कर्मचारियों एवं ठेकेदारों के संयुक्त प्रयास से परिसर में भव्य शिवालय का निर्माण करवाकर शिव परिवार की प्रतिमाओं की विधि-विधानपूर्वक स्थापना की गई। मूर्ति स्थापना कार्यक्रम वैदिक मंत्रोच्चार, पूजा-अर्चना एवं धार्मिक अनुष्ठानों के साथ भक्तिमय वातावरण में संपन्न हुआ। इस दौरान पूरा नगर परिषद परिसर हर-हर महादेव के जयकारों से गूंज उठा। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि स्थानीय विधायक गणेश राज बंसल, पूर्व नगर पालिका चेयरपर्सन श्रीमती संतोष बंसल तथा नगर परिषद के पूर्व सभापति सुमित रणवा,अनिल सोनी,राजेश दाधीच सपरिवार रहे। अतिथियों ने पुरोहितों संजय शास्त्री व देवेंद्र पारीक द्वारा कराए गए वैदिक मंत्रोच्चार के बीच भगवान शिव की पूजा-अर्चना की तथा शिव परिवार की प्रतिमाओं की स्थापना में सहभागिता निभाई। इस दौरान उपस्थित अधिकारियों, कर्मचारियों एवं ठेकेदारों ने श्रद्धाभाव के साथ धार्मिक आयोजन में भाग लिया।
इस अवसर पर अधिशासी अभियंता रामप्रसाद मीणा, सहायक अभियंता सत्यवीर कटारिया, मेघराज, करणी सिंह, विक्रम शर्मा,रामलाल सहायक लेखाधिकारी, सहित अन्य अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने शिवालय में प्रतिमा स्थापना एवं पूजा-अर्चना में सक्रिय सहभागिता निभाई। कार्यक्रम के दौरान श्रद्धालुओं ने भगवान शिव का स्मरण करते हुए सुख-शांति एवं नगर की समृद्धि की कामना की।करणी सिंह ने बताया कि नगर परिषद के अधिकारियों एवं कर्मचारियों के सामूहिक सहयोग से परिसर में 12 गुणा 12 फुट क्षेत्रफल में भव्य शिवालय का निर्माण करवाया गया है। इसमें भगवान शिव एवं उनके परिवार की प्रतिमाओं की विधि-विधान से स्थापना की गई है। उन्होंने कहा कि शिवालय का निर्माण केवल धार्मिक आस्था से जुड़ा कार्य नहीं है, बल्कि यह नगर परिषद परिवार के आपसी सहयोग, एकता और सद्भाव की भावना का भी प्रतीक है। यह स्थल नगर परिषद के अधिकारी-कर्मचारियों के साथ-साथ आमजन के लिए भी आस्था एवं शांति का केंद्र बनेगा। कार्यक्रम में प्रशासनिक अधिकारी तुलसी राम, नवीन मीणा, स्वच्छता निरीक्षक जगदीश सिराव सहित नगर परिषद के अन्य अधिकारी-कर्मचारी एवं ठेकेदार उपस्थित रहे। सभी ने शिवालय में आयोजित पूजा-अर्चना में श्रद्धापूर्वक भाग लिया। कार्यक्रम में मौजूद अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने कहा कि नगर परिषद परिसर में शिवालय की स्थापना एक सकारात्मक, प्रेरणादायक एवं आध्यात्मिक पहल है। सभी ने विश्वास व्यक्त किया कि यह शिवालय भविष्य में आध्यात्मिक शांति के केंद्र के साथ-साथ आपसी सहयोग, एकता और सद्भाव का प्रतीक भी बनेगा।
CHURU प्रीमियर लीग-3 का धमाकेदार आगाज 🏏 | तनवीर खान ने किया उद्घाटन | Open Night Cricket Tournament
चूरू में ‘ऑपरेशन नकेल’ के तहत बडी कार्रवही : कंटेनर से 961 कार्टन अवैध शराब बरामद, दो तस्कर गिरफ्तार











