Advertisement
Home राजस्थान हनुमानगढ पल्लू पंचायत समिति में वामपंथ का परचम, संगीता केशव पंचारिया बनीं पहली...

पल्लू पंचायत समिति में वामपंथ का परचम, संगीता केशव पंचारिया बनीं पहली उप प्रधान

सीपीआई प्रत्याशी ने भाजपा के मांगीलाल को महज एक वोट से हराया; प्रधान और उप प्रधान दोनों पदों पर महिलाओं का कब्जा, कांग्रेस की कृष्णा महावीर सहारण पहले ही बन चुकी हैं पहली प्रधान

 

रावतसर।जगराज गौड़
नवगठित पल्लू पंचायत समिति के उप प्रधान पद के चुनाव में कम्युनिस्ट पार्टी ऑफ इंडिया (सीपीआई) ने जीत का परचम लहराया। सीपीआई प्रत्याशी संगीता केशव पंचारिया ने भाजपा के मांगीलाल को महज एक वोट के अंतर से हराकर रोमांचक जीत दर्ज की। इस जीत के साथ ही संगीता केशव पंचारिया पल्लू पंचायत समिति की पहली उप प्रधान बन गई हैं।

उप प्रधान पद के लिए हुए चुनाव में मुकाबला बेहद कांटे का रहा। एक-एक वोट की अहमियत के बीच संगीता पंचारिया ने भाजपा प्रत्याशी को शिकस्त दी। उनकी इस जीत से पल्लू पंचायत समिति में सीपीआई ने अपनी राजनीतिक उपस्थिति मजबूत की है।

प्रधान और उप प्रधान दोनों पदों पर महिला नेतृत्व

पल्लू पंचायत समिति के गठन के साथ ही यहां महिला नेतृत्व की खास तस्वीर सामने आई है। इससे पहले कांग्रेस की कृष्णा महावीर सहारण पंचायत समिति की पहली प्रधान निर्वाचित हुई थीं। अब सीपीआई की संगीता केशव पंचारिया पहली उप प्रधान बन गई हैं। इस तरह पंचायत समिति के दोनों प्रमुख पदों पर महिलाओं ने कब्जा जमाया है।

एक वोट ने बदल दिया चुनावी समीकरण

संगीता पंचारिया की एक वोट से मिली जीत ने चुनाव में प्रत्येक मत की अहमियत को एक बार फिर साबित कर दिया। कांग्रेस की प्रधान और सीपीआई की उप प्रधान निर्वाचित होने से पल्लू पंचायत समिति में अलग-अलग राजनीतिक दलों का नेतृत्व सामने आया है।

अब नवनिर्वाचित प्रधान कृष्णा महावीर सहारण और उप प्रधान संगीता केशव पंचारिया के सामने पंचायत समिति क्षेत्र के विकास और ग्रामीण समस्याओं के समाधान की जिम्मेदारी होगी। क्षेत्रवासियों को उनसे पेयजल, सड़क, बिजली, शिक्षा, चिकित्सा और अन्य मूलभूत सुविधाओं से जुड़े मुद्दों पर प्रभावी काम की उम्मीद है। एक वोट के अंतर से मिली यह जीत संगीता केशव पंचारिया के राजनीतिक सफर का यादगार अध्याय बन गई है।

Advertisement