भोलेनाथ के जयकारों के साथ हुआ भव्य स्वागत
ALSO FOLLOW INTERVIEWER INDIA ON FACEBOOK YOUTUBE

हनुमानगढ़। हिमांशु मिड्ढा
शिवरात्रि के पावन अवसर पर हनुमानगढ़ जंक्शन स्थित देवभूमि में श्री नीलकंठ महादेव सेवा न्यास द्वारा संचालित श्री काशी विश्वनाथ महादेव मंदिर से रवाना हुई चौथी डाक कांवड़ यात्रा बुधवार सुबह श्रद्धा, भक्ति और उत्साह के वातावरण में हनुमानगढ़ पहुंची। यात्रा की अगवानी सुबह 6 बजे भगत सिंह चौक पर की गई, जहां कावड़ लेकर आये बास्केटबॉल संघ के कोच विकास अग्रवाल के नेतृत्व में खिलाड़ी सौरभ मित्तल के साथ अन्य खिलाड़ियों का गर्मजोशी से स्वागत किया गया। समिति के सदस्यों ने पुष्पवर्षा की और ‘बोल बम’ के गगनभेदी जयकारों से वातावरण भक्तिमय बना दिया। श्री काशी विश्वनाथ मंदिर की यात्रा नाचते-गाते, भजन-कीर्तन करते मंदिर परिसर पहुंची। मंदिर में पंडित धर्मेंद्र शास्त्री के सान्निध्य में विधिविधान से भगवान भोलेनाथ का जलाभिषेक किया गया।श्रद्धा और सेवा भाव के इस संगम के बीच एक और महत्वपूर्ण आयोजन हुआ। न्यास अध्यक्ष व संस्थापकअश्विनी नारंग ने जानकारी देते हुए बताया कि चौथी बार हरिद्वार से कांवड़ लाकर भोलेनाथ का अभिषेक कर चुकी हैं। कठिन परिस्थितियों के बावजूद 50 घंटे से भी कम समय में हरिद्वार से हनुमानगढ़ का लंबा सफर तय किया, जो उनके साहस, श्रद्धा और संकल्प का परिचायक है। इस मौके पर अध्यक्ष अश्वनी नारंग, सचिव चिमन मित्तल, महावीर शर्मा, साहबराम करड़वाल, सुरेश जेके, सुरेंदर गाड़ी, महेश लकेसर, रामचंद्र बाघला, विजय भूतना, श्रवण सहारण, अनिल शर्मा व अन्य सदस्य मौजूद थे।














