Advertisement
Home राजस्थान हनुमानगढ हनुमानगढ़ में निकला जुलूस-ए-मोहम्मदी, जगह-जगह पुष्पवर्षा से हुआ स्वागत

हनुमानगढ़ में निकला जुलूस-ए-मोहम्मदी, जगह-जगह पुष्पवर्षा से हुआ स्वागत

ईद मिलादुन्नबी पर मुस्लिम समाज में दिखा उत्साह; अमन, भाईचारे और खुशहाली की दुआ के साथ खुंजा से निकला जुलूस, विभिन्न समुदायों ने किया स्वागत

हनुमानगढ़। हिमांशु मिड्ढा
पैगंबर मोहम्मद साहब के जन्मदिन के उपलक्ष में मुस्लिम समाज के द्वारा बड़े ही धूमधाम से जलुस ए मोहम्मदी निकाला गया। वही जुलूस ए मोहम्मदी के दौरान मुस्लिम समाज में खासा उत्साह देखा गया। जंक्शन नई खुंजा स्थित मस्जिद से जुलूस ए मोहम्मदी मौलाना गुलाम फरीद, हाफिज अख्ताउ रहमान द्वारा क्षेत्र की सुख स्मृद्धि व भाईचारा व अमन की दुआ के साथ रवाना हुआ। मुस्लिम सुधार समाज समिति के तत्वाधान में निकाले गये जुलूस ए मोहम्मदी का जगह जगह विभिन्न समुदाय के लोगों द्वारा पुष्पवर्षा कर स्वागत किया गया, इसी के साथ साथ भण्डारा लगाकर प्रसाद भी वितरित किया गया। बता दे की इस्लामिक कैलेंडर के मुताबिक रजब माह के 12 रबीउल अव्वल को पैगंबर मोहम्मद साहब का जन्म हुआ था वही मुस्लिम समाज के द्वारा पैगंबर मोहम्मद साहब के जन्मदिन को जश्ने ईद मिलादुन्नबी के रूप में मनाते हैं। वहीं पैगंबर मोहम्मद साहब के जन्म की खुशी में मुस्लिम समुदाय के द्वारा पूरी खुंजा के धार्मिक स्थलों सड़कों व अपने मकान, गलियों को इलेक्ट्रॉनिक की झालरों से सजाया गया। जुलूस ए मोहम्मदी खुंजा से शुरू होकर शहर के मुख्य मुख्य मार्गो से होते हुए भगत सिंह चौक, नवां, चिश्तियां होते हुए खुंजा में समपन्न हुआ। इस मौके पर मुस्लिम सुधार संस्था अध्यक्ष हाजी मोहम्मद असलम, इनायत अल्लाह खान, अब्बाल अली, अकबर अली, अफसर अली, कॉमरेड सुल्तान खान, जाकिर हुैसन, अब्दुल सत्तार, अब्दुल हाफिज, अल्लाहदित्ता भट्टी, युसुफ नेता, हनीफ, मौलाना गुलाम फरीद कादरी, हफीज अत्ताउल्लाह रहमान, गुलाम किबरिया व अन्य समुदाय के लोग मौजूद थे।

Advertisement