रोड शो के साथ सेठानी के जोहड़े पहुंचे एआईसीसी सदस्य, मैदान पर युवाओं और खेल प्रेमियों ने किया जोरदार स्वागत
ALSO FOLLOW INTERVIEWER INDIA ON FACEBOOK YOUTUBE

चूरू।अमित तिवारी
सेठानी के जोहड़े पर आयोजित चूरू प्रीमियर लीग-3 ओपन नाइट क्रिकेट टूर्नामेंट का भव्य आगाज हुआ। प्रतियोगिता का उद्घाटन अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी (एआईसीसी) के सदस्य तनवीर खान ने किया। उद्घाटन से पहले तनवीर खान शहर के प्रमुख मार्गों से रोड शो के रूप में खेल मैदान तक पहुंचे, जहां युवाओं और खेल प्रेमियों ने उत्साह के साथ उनका स्वागत किया।उद्घाटन अवसर पर तनवीर खान ने कहा कि खेल युवाओं के व्यक्तित्व निर्माण का सशक्त माध्यम हैं। खेलों के जरिए युवाओं को अपनी प्रतिभा दिखाने का अवसर मिलने के साथ अनुशासन, टीम भावना और आपसी भाईचारे जैसे गुण भी विकसित होते हैं। उन्होंने कहा कि चूरू में खेल प्रतिभाओं को आगे बढ़ाने और खिलाड़ियों के विकास के लिए हरसंभव सहयोग किया जाएगा।
तीन मुकाबलों में दिखा क्रिकेट का रोमांच
टूर्नामेंट का पहला मुकाबला एके कंस्ट्रक्शन अगुणा मोहल्ला और नया बास की टीमों के बीच खेला गया। मुकाबले में एके कंस्ट्रक्शन क्रिकेट टीम ने जीत दर्ज की।इसके बाद सांसी क्रिकेट टीम और भूतिया बास के बीच दूसरा मुकाबला हुआ, जिसमें सांसी क्रिकेट टीम विजयी रही।तीसरे मुकाबले में एके कंस्ट्रक्शन क्रिकेट टीम और सांसी क्रिकेट टीम आमने-सामने हुईं। रोमांचक मुकाबले में एके कंस्ट्रक्शन क्रिकेट टीम ने जीत हासिल की।
बड़ी संख्या में जुटे खेल प्रेमी
आयोजन के दौरान कांग्रेस नेता रणजीत सातड़ा, एडवोकेट सुरेश कल्ला, मदन पूनिया, एडवोकेट नासिर खान, युवा नेता अली हसन, आसिफ खान, जाबिर खान, अमित शर्मा, महेंद्र शर्मा, प्यारेलाल, दीपक स्वामी, सलीम खान, शहजाद खान, शाहरुख खान, मारूफ खान तथा युवा नेता चंद्रभान शर्मा सहित बड़ी संख्या में खेल प्रेमी मौजूद रहे।इस दौरान अगुणा मोहल्ला युवा टीम के सदस्यों ने भी आयोजन में सक्रिय भागीदारी निभाई। ओपन नाइट क्रिकेट टूर्नामेंट को लेकर युवाओं में खासा उत्साह देखने को मिला।
चूरू में ‘ऑपरेशन नकेल’ के तहत बडी कार्रवही : कंटेनर से 961 कार्टन अवैध शराब बरामद, दो तस्कर गिरफ्तार













