नशा मुक्त युवा ही विकसित भारत की सबसे बड़ी ताकत : जिला कलेक्टर डॉ. अरूण गर्ग

Screenshot

‘नशा मुक्त युवा फॉर विकसित भारत’ अभियान में युवाओं ने प्रतिभा के साथ दिया नशा मुक्ति का सशक्त संदेश, विजेता करेंगे राज्य स्तर पर झुंझुनूं का प्रतिनिधित्व

ALSO FOLLOW INTERVIEWER INDIA ON FACEBOOK  YOUTUBE 

झुंझुनूं। अजीत जांगिड़
युवाओं को नशे जैसी सामाजिक बुराई से दूर रखकर विकसित भारत के निर्माण में सहभागी बनाने के उद्देश्य से माय भारत, युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय, भारत सरकार तथा नौरंग राम दयानंद ढूकिया नर्सिंग कॉलेज, झुंझुनूं के संयुक्त तत्वावधान में गुरूवार को “नशा मुक्त युवा फॉर विकसित भारत” कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में जिलेभर के युवाओं ने लोक संस्कृति, कला और रचनात्मक अभिव्यक्तियों के माध्यम से नशा मुक्ति का प्रभावशाली संदेश देकर अपनी प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन किया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि जिला कलेक्टर डॉ. अरूण गर्ग ने कहा कि “नशा मुक्त युवा ही विकसित भारत की सबसे बड़ी ताकत हैं। युवाओं की ऊर्जा, सकारात्मक सोच और रचनात्मक क्षमता देश को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाने की शक्ति रखती है।” उन्होंने युवाओं से नशे से दूर रहकर स्वस्थ, जागरूक और जिम्मेदार नागरिक बनने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि ऐसे जन-जागरूकता अभियान समाज में सकारात्मक बदलाव लाने में अहम भूमिका निभाते हैं। इस अवसर पर उन्होंने सभी प्रतिभागियों को नशा मुक्ति की शपथ भी दिलाई।

Screenshot

जिला युवा अधिकारी मधु यादव ने बताया कि कार्यक्रम की अध्यक्षता संस्था सचिव संदीप ढूकिया ने की, जबकि जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी नेहा झाझड़िया एवं वरिष्ठ कोषाधिकारी श्रीमती प्रियंका लाम्बा विशिष्ट अतिथि के रूप में मौजूद रहीं। कार्यक्रम में सामूहिक लोकगीत, समूह नृत्य, नुक्कड़ नाटक, चित्रकला, वाद-विवाद, लघु फिल्म/रील निर्माण, नारा लेखन तथा कविता लेखन प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। प्रतिभागियों ने अपनी रचनात्मक प्रस्तुतियों के माध्यम से नशे के दुष्परिणामों और नशा मुक्त समाज की आवश्यकता को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत किया। प्रतियोगिताओं में वाद-विवाद में काजोल, कविता पाठ में नितिन, लोकगीत में कृतिका तथा चित्रकला में महिमा ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। वहीं नुक्कड़ नाटक एवं सामूहिक लोकनृत्य प्रतियोगिता में एम.के.एम. पब्लिक स्कूल, खेतड़ी ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए प्रथम स्थान हासिल किया। मधु यादव ने बताया कि जिला स्तर पर चयनित सभी विजेता अब राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में झुंझुनूं जिले का प्रतिनिधित्व करेंगे। राज्य स्तर पर चयनित प्रतिभागियों को नई दिल्ली में आयोजित होने वाले राष्ट्रीय “नशा मुक्त युवा कॉन्क्लेव” में भाग लेने का अवसर मिलेगा, जहां वे राष्ट्रीय मंच पर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करेंगे। कार्यक्रम में एनएसएस जिला समन्वयक शशि प्रकाश अहलावत, धर्मपाल सिंह, संतोष कस्वां एवं पिंकी ने निर्णायक की भूमिका निभाई। राष्ट्रीय युवा पुरस्कार विजेता विजय ने प्रभावी मंच संचालन किया। अंत में संस्था की निदेशक सुनीता ढूकिया ने सभी अतिथियों, निर्णायकों एवं प्रतिभागियों का आभार व्यक्त करते हुए युवाओं से नशा मुक्त भारत के संकल्प को जन-जन तक पहुंचाने का आह्वान किया।

ALSO FOLLOW INTERVIEWER INDIA ON FACEBOOK  YOUTUBE 

पत्रकार पर जानलेवा हमला: 21 दिन बाद भी गिरफ्तारी नहीं | पत्रकारों ने SP से लगाई न्याय की गुहार

चूरू में ट्रैफिक व्यवस्था सुधारने के लिए एसपी का एक्शन प्लान, अतिक्रमण हटेगा और रूट होंगे निर्धारित