खेतड़ी I झुंझुनूं I अजीत जांगिड़
खेतड़ी उपखंड के राजोता में ईडब्ल्यूएस सरलीकरण को लेकर बैठक का आयोजन किया गया। इस दौरान केंद्र एवं राज्य सरकार की सेवाओं में आर्थिक रूप से कमजोर ( ईडब्लूएस ) आरक्षण के नियमों में बदलाव करने की मांग की गई। यशवर्धन सिंह शेखावत की अध्यक्षता में हुई बैठक में केंद्रीय नौकरियों में ईडब्लूएस आरक्षण से संबंधित वर्तमान नियमों पर चर्चा करते हुए उन्हें अधिक सरल एवं व्यवहारिक बनाए जाने की आवश्यकता पर बल दिया। इस मौके पर ईडब्लूएस आरक्षण के सरलीकरण से संबंधित जनजागरण अभियान के लिए तैयार किए गए पत्रक का विमोचन भी किया गया। मुख्य वक्ता यशवर्धन सिंह शेखावत ने कहा कि ईडब्लूएस वर्ग के पात्र युवाओं को आरक्षण का वास्तविक लाभ मिले, इसके लिए नियमों एवं प्रक्रियाओं का सरलीकरण आवश्यक है। इसके लिए 28 जून को झुंझुनूं में आयोजित होने वाली सभा को सफल बनाने हेतु व्यापक जनसंपर्क अभियान चलाने तथा अधिकाधिक लोगों की भागीदारी सुनिश्चित करने का आह्वान किया गया। बैठक में अजय सिंह शेखावत, विजय सिंह निर्वाण, सूबेदार लक्ष्मण सिंह निर्वाण, राजकुमार सिंह निर्वाण, रामसिंह नबरदार, दिलीप सिंह निर्वाण, कैप्टन शेर सिंह, हनुमान सिंह निर्वाण, महिपाल सिंह निर्वाण, ओमवीर सिंह निर्वाण ,वीर सिंह निर्वाण, अजीत सिंह तंवर, सूबेदार किशोर सिंह, विनोद सिंह नरूका, जगदीश सिंह सोढ़ा, सूरजभान सिंह, कल्याण सिंह, अमित सिंह, किशन सिंह, हरपाल सिंह, मनजीत सिंह, धर्मपाल सिंह निर्वाण, प्रवीण सिंह सहित खेतड़ी तहसील के अलग-अलग गांवों से आए प्रबुद्धजन मौजूद रहे












