विश्व पर्यावरण दिवस पर चिकित्सा विभाग के कर्मचारियों ने किया पौधारोपण , पर्यावरण को स्वच्छ बनाने में प्रत्येक व्यक्ति निभाए भागीदारी

खेतड़ी I झुंझुनूं ।अजीत जांगिड़
खेतड़ी कस्बे के ब्लॉक मुख्य चिकित्सा अधिकारी कार्यालय में शुक्रवार को पर्यावरण दिवस पर कर्मचारियों की ओर से पौधारोपण किया गया है। इस दौरान पर्यावरण को स्वच्छ बनाने में प्रत्येक व्यक्ति की भागीदारी निभाने का आह्वान किया गया। कर्मचारियों ने ब्लॉक परिसर में बरगद सहित करीब एक दर्जन छायादार का पौधे लगाए I बीसीएमओ डॉ. हरीश यादव ने कहा कि घर , परिवार, कार्यालय परिसर व अपने आस-पास स्वच्छता रखने से वातावरण शुद्ध व स्वच्छ रहता है। वर्तमान समय में पर्यावरण के प्रदूषित होने के कारण मौसमी बिमारियां बढ़ रही है, जिसके चलते आमजन को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। बढ़ते प्रदूषण और जलवायु परिवर्तन की चुनौतियों से निपटने के लिए वृक्षारोपण अत्यंत आवश्यक है। पेड़-पौधे न केवल वातावरण को शुद्ध करते हैं बल्कि मानव जीवन, वन्यजीवों और प्राकृतिक संतुलन के लिए भी महत्वपूर्ण हैं। उन्होंने प्रत्येक व्यक्ति से अपने जीवन में कम से कम एक पौधा लगाने और उसकी परवरिश करने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि प्रत्येक व्यक्ति को पर्यावरण के संरक्षण को लेकर पहल करते हुए अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभानी चाहिए तथा आसपास के लोगों को भी पर्यावरण संरक्षण को लेकर प्रेरित करना चाहिए। इसके अलावा खेतड़ी में कई सार्वजनिक स्थानों पर पौधे लगाकर उनके सार संभाल करने की जिम्मेदारी ली। इस मौके पर बीसीएमओ डॉ. हरीश यादव, बलबीर सिंह भालोठिया, वीरेंद्र नेहरा, सतीश मान, रजत शर्मा, कैलाश सैनी, संदीप प्रजापति सहित अनेक लोग मौजूद रहें I