चिड़ावा। झुंझुनूं ।अजीत जांगिड़
भारतीय जनता पार्टी द्वारा डॉ. सतीश पूनियां को राज्यसभा उम्मीदवार घोषित किए जाने पर उनके ससुराल झुंझुनूं जिले के गांव लाम्बा गोठड़ा में उत्साह और खुशी का माहौल देखने को मिला। इस अवसर पर ग्रामीणों एवं परिजनों ने पटाखे फोड़कर, मिठाई बांटकर तथा एक-दूसरे को बधाई देकर अपनी प्रसन्नता व्यक्त की। कार्यक्रम में राष्ट्रीय जाट महासंघ के प्रदेशाध्यक्ष डॉ. विरेन्द्र क्यामसरिया एवं मास्टर महावीर प्रसाद लाम्बा के सानिध्य में उपस्थित लोगों ने डॉ. सतीश पूनियां के समर्थन में नारे लगाए और उनके राज्यसभा उम्मीदवार बनाए जाने को क्षेत्र के लिए गौरवपूर्ण क्षण बताया। इस दौरान राष्ट्रीय जाट महासंघ के वरिष्ठ उपाध्यक्ष सूबेदार रामनिवास थाकन, जिला उपाध्यक्ष सूबेदार विरेंद्र कोठारी तथा युवा तेजा सेना के ब्लॉक अध्यक्ष विक्रम लाम्बा ने एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर बधाई दी और कहा कि डॉ. पूनियां का राज्यसभा के लिए उम्मीदवार बनना उनके लंबे राजनीतिक एवं सामाजिक योगदान का सम्मान है।डॉ. पूनियां के ससुराल पक्ष के विधानचंद्र लाम्बा, अमित लाम्बा, मास्टर हिरालाल लाम्बा, दर्शन कुमार, बलबीर लाम्बा, धर्मवीर लाम्बा, सुरेशचंद्र, आकाश लाम्बा, चरणसिंह एवं अमित कुमार ने खुशी व्यक्त करते हुए बताया कि शीघ्र ही डॉ. सतीश पूनियां को लाम्बा गोठड़ा आमंत्रित कर उनका भव्य अभिनंदन किया जाएगा। इस अवसर पर रामजीलाल, डॉ. विशाखा, इंद्रा देवी, सावित्री, वंदना खीचड़, समीर कुमार सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे। सभी ने मिठाई वितरण कर तथा आतिशबाजी कर अपनी खुशी का इजहार किया और डॉ. पूनियां के उज्ज्वल राजनीतिक भविष्य की कामना की।












