Advertisement
Home राजस्थान झुंझुनूं हिंदुस्तान स्काउट्स एंड गाइड्स झुंझुनू में नई टीम का गठन, डॉ. पीतराम...

हिंदुस्तान स्काउट्स एंड गाइड्स झुंझुनू में नई टीम का गठन, डॉ. पीतराम गोदारा बने जिला सचिव, सत्यवीर सिंह पूनिया कोषाध्यक्ष नियुक्त

झुंझुनूं नगर निकाय चुनाव 2026 में मतदान को लेकर जिला निर्वाचन अधिकारी की अपील

विधायक राजेंद्र भाबू की अध्यक्षता में हुई बैठक, संगठन को मजबूत बनाने का लिया संकल्प

झुंझुनूं । अजीत जांगिड़
हिंदुस्तान स्काउट्स एंड गाइड्स राजस्थान राज्य जिला मुख्यालय झुंझुनूं की महत्वपूर्ण बैठक गुरूवार को जिला अध्यक्ष एवं झुंझुनूं विधायक राजेंद्र भाबू की अध्यक्षता में संपन्न हुई। बैठक में संगठन के विस्तार एवं गतिविधियों को और अधिक प्रभावी बनाने को लेकर विचार-विमर्श किया गया तथा सर्वसम्मति से डॉ. पीतराम गोदारा को जिला सचिव एवं सत्यवीर सिंह पूनिया को जिला कोषाध्यक्ष नियुक्त किया गया। नवनियुक्त पदाधिकारियों की घोषणा के बाद विधायक राजेंद्र भाबू ने उन्हें बधाई देते हुए कहा कि स्काउट्स एंड गाइड्स युवाओं में सेवा, अनुशासन, नेतृत्व और राष्ट्र निर्माण की भावना विकसित करने वाला सशक्त संगठन है। उन्होंने जिला सचिव एवं कोषाध्यक्ष को आपसी समन्वय के साथ संगठन हित में कार्य करने का आह्वान करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं। बैठक में जिला ऑर्गेनाइजर प्रदीप कुमार ईशरवाल ने स्काउट परंपरा के अनुसार अतिथियों एवं पदाधिकारियों का स्वागत किया। उन्होंने जिले में संचालित स्काउट गतिविधियों, प्रशिक्षण कार्यक्रमों तथा भविष्य की योजनाओं की जानकारी देते हुए संगठन को गांव-गांव तक मजबूत करने की आवश्यकता पर बल दिया। बैठक के दौरान संगठनात्मक मजबूती, सदस्यता वृद्धि तथा युवा पीढ़ी को स्काउट आंदोलन से जोड़ने के लिए विभिन्न सुझावों पर चर्चा की गई। उपस्थित सदस्यों ने समाज सेवा एवं राष्ट्रहित के कार्यों में सक्रिय भागीदारी निभाने का संकल्प भी लिया।इस अवसर पर हिंदुस्तान स्काउट्स के ब्लॉक प्रभारी आशीष गुडेसर, स्काउट मास्टर किशोर कुमार, राजेन्द्र चौधरी, कुलदीप सहित अन्य पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।बैठक के समापन पर नव नियुक्त पदाधिकारियों का अभिनंदन किया गया तथा संगठन को नई ऊर्जा, नई दिशा और नई पहचान दिलाने का विश्वास व्यक्त किया गया।

Advertisement