Advertisement
Home राजस्थान झुंझुनूं प्रतिभाओं को मिला नया मंच: जी.बी. मोदी विद्या मन्दिर का समर कैम्प...

प्रतिभाओं को मिला नया मंच: जी.बी. मोदी विद्या मन्दिर का समर कैम्प उत्साह और उपलब्धियों के साथ संपन्न

झुंझुनूं I अजीत जांगिड़
अम्बेडकर नगर, बाकरा रोड स्थित जी.बी. मोदी विद्या मन्दिर में आयोजित समर कैम्प का समापन उत्साह, उमंग और रंगारंग गतिविधियों के बीच हुआ। पूरे कैम्प के दौरान विद्यार्थियों ने खेल, कला, तकनीक और सांस्कृतिक गतिविधियों में बढ़-चढ़कर भाग लेते हुए अपनी बहुमुखी प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन किया। समर कैम्प में विद्यार्थियों के लिए बास्केटबॉल, टेबल टेनिस, बैडमिंटन, स्केटिंग और शतरंज जैसी खेल प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया, जिनमें बच्चों ने खेल भावना के साथ उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। वहीं आर्ट एंड क्राफ्ट, मेहंदी, रीजनिंग, स्पोकन इंग्लिश, एआई रोबोटिक्स तथा नृत्य की विशेष कक्षाओं ने विद्यार्थियों की रचनात्मकता और कौशल को नई दिशा प्रदान की।समापन अवसर पर विद्यालय परिसर में दौड़, म्यूजिक चेयर और नृत्य प्रतियोगिताओं का भी आयोजन किया गया, जिसमें बच्चों ने पूरे उत्साह के साथ भाग लिया। विभिन्न खेलों और गतिविधियों में श्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को उपहार एवं प्रशस्ति-पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर विद्यालय के प्रधानाचार्य मनीष कुमार माटोलिया ने कहा कि विद्यार्थियों का सर्वांगीण विकास केवल शैक्षणिक उपलब्धियों तक सीमित नहीं है, बल्कि खेल, कला और सह-शैक्षिक गतिविधियों में सहभागिता भी उनके व्यक्तित्व निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है। उन्होंने विद्यार्थियों को शिक्षा के साथ-साथ विभिन्न रचनात्मक गतिविधियों में सक्रिय भागीदारी के लिए प्रेरित करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं। समर कैम्प के सफल आयोजन से विद्यार्थियों में नई ऊर्जा, आत्मविश्वास और सीखने के प्रति उत्साह का संचार हुआ। विद्यालय परिवार ने सभी प्रतिभागियों, प्रशिक्षकों और अभिभावकों का सहयोग के लिए आभार व्यक्त किया।

Advertisement