ऑनलाइन सट्टे पर बगड़ पुलिस व डीएसटी का शिकंजा

एक युवक गिरफ्तार, टेबलेट व मोबाइल सहित जुआ सामग्री जब्त

बगड़ । झुंझुनूं । अजीत जांगिड़
जिला पुलिस अधीक्षक कावेन्द्र सिंह सागर ( आईपीएस ) के निर्देशन में अवैध गतिविधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत पुलिस थाना बगड़ एवं डीएसटी झुंझुनूं की संयुक्त टीम ने ऑनलाइन सट्टे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए एक युवक को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से एक टेबलेट, दो मोबाइल फोन एवं ऑनलाइन सट्टेबाजी में प्रयुक्त अन्य जुआ सामग्री जब्त की है। यह कार्रवाई अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक मुख्यालय देवेन्द्र सिंह राजावत (आरपीएस ) के मार्गदर्शन एवं वृत्ताधिकारी झुंझुनूं ग्रामीण हरिसिंह धायल (आरपीएस ) के सुपरविजन में की गई। थानाधिकारी बगड़ दौलतराम (आरपीएस प्रोबेशनर ) के नेतृत्व में गठित पुलिस टीम ने दिनांक 27.05.2026 को ग्राम नूनिया गोठड़ा में दबिश देकर यह सफलता प्राप्त की। पुलिस के अनुसार, मौके से आरोपी केहरसिंह पुत्र महेन्द्र सिंह निवासी नूनिया गोठड़ा, पुलिस थाना बगड़, जिला झुंझुनूं को ऑनलाइन सट्टा खिलाते हुए गिरफ्तार किया गया। तलाशी के दौरान उसके कब्जे से एक टेबलेट, दो मोबाइल फोन तथा सट्टे से संबंधित अन्य सामग्री बरामद हुई। आरोपी के विरुद्ध संबंधित धाराओं में प्रकरण दर्ज कर अग्रिम अनुसंधान जारी है। इस कार्रवाई में बगड़ थाना पुलिस एवं डीएसटी झुंझुनूं की संयुक्त टीम ने तकनीकी इनपुट के आधार पर त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को दबोचा। टीम में थानाधिकारी दौलतराम ( आरपीएस प्रोबेशनर ), डीएसटी प्रभारी उप निरीक्षक हेमराज मीणा सहित कुल 12 पुलिसकर्मी शामिल रहे, जिन्होंने समन्वित रूप से कार्रवाई को सफल बनाया। पुलिस अधीक्षक कार्यालय ने स्पष्ट किया है कि जिले में ऑनलाइन सट्टा, जुआ एवं अन्य अवैध गतिविधियों के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा तथा ऐसे मामलों में सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

घांघू जीण माता मंदिर चोरी का खुलासा, अंतरराज्यीय नकबजन गिरोह के 2 आरोपी गिरफ्तार

एसपी ऑफिस के स्वागत कक्ष से अपहरण मामला, कोतवाली थाने में नामजद आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज

15 वर्षीय बालक को डॉक्टरों ने दी नई जिंदगी 🚑 छुट्टी के दिन खुला ऑपरेशन थिएटर | Churu News

ऑपरेशन म्यूल हंटर, करोड़ों के साइबर फ्रॉड का खुलासा | 1.16 करोड़ ट्रांजैक्शन | Churu News