Advertisement
Home राजस्थान झुंझुनूं 11 साल से फरार स्थाई वारंटी मुखराम उर्फ मुखिया गिरफ्तार

11 साल से फरार स्थाई वारंटी मुखराम उर्फ मुखिया गिरफ्तार

झुंझुनूं नगर निकाय चुनाव 2026 में मतदान को लेकर जिला निर्वाचन अधिकारी की अपील

कोतवाली पुलिस की कार्रवाई, एसीजेएम कोर्ट के प्रकरण में था वांछित

झुंझुनूं। अजीत जांगिड़
पुलिस थाना कोतवाली झुंझुनूं ने लंबे समय से फरार चल रहे एक स्थाई वारंटी को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। 11 वर्ष पुराने प्रकरण में वांछित स्थाई वारंटी मुखराम उर्फ मुखिया को पुलिस ने आसूचना के आधार पर दबिश देकर कस्बा झुंझुनूं से गिरफ्तार किया। पुलिस अधीक्षक कावेन्द्र सिंह सागर के निर्देशानुसार जिले में वांछित अपराधियों की धरपकड़ के लिए विशेष अभियान चलाया जा रहा है। अभियान के तहत अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक देवेन्द्र सिंह राजावत के मार्गदर्शन तथा वृत्ताधिकारी शहर गोपाल सिंह ढाका के सुपरविजन में कोतवाली थानाधिकारी श्रवण कुमार के नेतृत्व में गठित टीम ने कार्रवाई को अंजाम दिया। पुलिस के अनुसार माननीय एसीजेएम न्यायालय झुंझुनूं के प्रकरण संख्या 475/15 में धारा 341, 323 एवं 34 भादसं के तहत आरोपी मुखराम उर्फ मुखिया पुत्र रतिराम निवासी मोहल्ला खटीकान, वार्ड नंबर 17, झुंझुनूं लंबे समय से फरार चल रहा था। पुलिस टीम ने सूचना के आधार पर दबिश देकर उसे गिरफ्तार कर लिया। कार्रवाई टीम में श्रवण कुमार, थानाधिकारी कोतवाली झुंझुनूं , सुभाषचन्द्र , रमेश , पवन , अंकित शामिल रहें I

Advertisement