झुंझुनूं I अजीत जांगिड़
सूरजगढ़ से झुंझुनूं धाम के शिखर पर ध्वज स्थापित करने के लिए रवाना हुआ पावन निशान जैसे ही झुंझुनूं शहर की सीमा में पहुंचा, वैसे ही श्रद्धा और भक्ति का माहौल बन गया। जगह-जगह श्याम भक्तों ने निशान का उत्साहपूर्वक स्वागत करते हुए पुष्प वर्षा की और जयकारों से वातावरण भक्तिमय हो उठा। अग्रवाल सर्किल पर आयोजित स्वागत कार्यक्रम में उषा सैनी ने विधिवत पूजा-अर्चना कर निशान की अगवानी की तथा भोर की पहली जोत प्रज्वलित की। सूरजगढ़ से निशान लेकर पहुंचे श्याम भक्तों का फूल-मालाओं से अभिनंदन किया गया।।कार्यक्रम के दौरान दिनेश सैनी, नीतू सैनी, ललिता सैनी, साहिल सैनी, खुशवंत, मुकेश शर्मा, दिनेश शर्मा, अशोक शर्मा, संजय किरोड़ीवाल, किशोरीलाल सिंगोदिया एवं संजय सैनी सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु मौजूद रहे। सभी भक्तों ने सामूहिक रूप से सुबह की आरती में भाग लेकर बाबा श्याम के जयकारे लगाए। पूरे आयोजन के दौरान श्रद्धालुओं में विशेष उत्साह देखने को मिला और भक्तिमय माहौल से क्षेत्र गूंज उठा।










