Advertisement
Home राजस्थान झुंझुनूं शेखावाटी पब्लिक स्कूल बना ग्रामीण अंचल की पहली पसंद, सीबीएसई परीक्षा परिणामों...

शेखावाटी पब्लिक स्कूल बना ग्रामीण अंचल की पहली पसंद, सीबीएसई परीक्षा परिणामों में लहराया सफलता का परचम

झुंझुनूं नगर निकाय चुनाव 2026 में मतदान को लेकर जिला निर्वाचन अधिकारी की अपील

मानविकी संकाय के पहले ही बैच ने रचा इतिहास, 97.20% और 96.20% अंकों के साथ विद्यार्थियों ने बढ़ाया गौरव

झुंझुनूं I अजीत जांगिड़
गुणवत्तापूर्ण शिक्षा, आधुनिक सुविधाओं और उत्कृष्ट परीक्षा परिणामों के दम पर शेखावाटी पब्लिक स्कूल, हेतमसर (झुंझुनूं) ने एक बार फिर अपनी श्रेष्ठता सिद्ध कर दी है। मंडावा क्षेत्र के प्रमुख सीबीएसई विद्यालय के रूप में स्थापित स्कूल ने इस वर्ष बोर्ड परीक्षाओं में शानदार परिणाम देकर अभिभावकों और क्षेत्रवासियों का विश्वास और मजबूत किया है। विद्यालय की अकादमिक निदेशक ज्योति मित्तल और एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर दीपिका मित्तल ने जानकारी देते हुए बताया की विद्यालय के कक्षा 10 की छात्रा निशा खीचड़ ने 97.20 प्रतिशत अंक प्राप्त कर विद्यालय टॉपर बनने का गौरव हासिल किया, जबकि मानविकी संकाय के प्रथम बैच के छात्र अक्षित ने 96.20 प्रतिशत अंक अर्जित कर विद्यालय का नाम रोशन किया। विशेष बात यह रही कि विद्यालय के पहले मानविकी बैच ने ही उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए सफलता का नया अध्याय लिख दिया। विद्यालय प्रशासन द्वारा जारी परिणामों के अनुसार कक्षा 10 में 29 विद्यार्थियों ने परीक्षा दी, जिनमें से 7 विद्यार्थियों ने 90 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त किए। वहीं कक्षा 12 विज्ञान वर्ग में 23 विद्यार्थियों में से 3 ने 90 प्रतिशत से अधिक अंक हासिल किए। मानविकी वर्ग में भी 8 विद्यार्थियों में से 3 ने 90 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त कर विद्यालय की शैक्षणिक गुणवत्ता का परिचय दिया। विद्यालय में विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास, अंग्रेजी संवाद कौशल, गतिविधि आधारित शिक्षण, एनईपी आधारित आधुनिक शिक्षा प्रणाली तथा व्यक्तिगत ध्यान (इंडिविजुअल अटेंशन) पर विशेष जोर दिया जाता है। यही कारण है कि ग्रामीण परिवेश में स्थित होने के बावजूद विद्यालय लगातार उत्कृष्ट परिणाम दे रहा है। विद्यालय परिसर में अत्याधुनिक हॉस्टल सुविधा, पौष्टिक भोजन, नियमित अध्ययन व्यवस्था, खेलकूद की विशेष सुविधाएं तथा अनुभवी शिक्षकों का मार्गदर्शन विद्यार्थियों को उपलब्ध कराया जाता है। फुटबॉल, वॉलीबॉल, बास्केटबॉल सहित विभिन्न खेलों के लिए समर्पित प्रशिक्षण भी विद्यालय की विशेष पहचान बन चुका है। विद्यालय प्रबंधन ने बताया कि मेधावी विद्यार्थियों को प्रोत्साहित करने के लिए 95 प्रतिशत या उससे अधिक अंक प्राप्त करने वालों को 100 प्रतिशत छात्रवृत्ति तथा 90 से 94.99 प्रतिशत अंक प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों को 30 प्रतिशत छात्रवृत्ति प्रदान की जा रही है। विद्यालय की इस उपलब्धि पर प्रबंधन, शिक्षकों और अभिभावकों ने हर्ष व्यक्त करते हुए इसे टीमवर्क, अनुशासन और गुणवत्तापूर्ण शिक्षण का परिणाम बताया। शिक्षा के क्षेत्र में लगातार नए कीर्तिमान स्थापित कर रहा शेखावाटी पब्लिक स्कूल आज ग्रामीण अंचल के विद्यार्थियों के लिए सफलता और उत्कृष्टता का पर्याय बनता जा रहा है।

शेखावाटी पब्लिक स्कूल की प्रमुख विशेषताएं

सीबीएसई मान्यता प्राप्त अंग्रेजी माध्यम विद्यालय नर्सरी से 12वीं तक विज्ञान एवं कला संकाय , अनुभवी एवं प्रेरणादायी शिक्षकों की टीम , गतिविधि आधारित एवं एनईपी आधारित आधुनिक शिक्षा , विद्यार्थियों पर व्यक्तिगत ध्यान , सुसज्जित हॉस्टल एवं खेल सुविधाएं उपलब्ध हैं वहीं मेधावी विद्यार्थियों के लिए आकर्षक छात्रवृत्ति योजना ग्रामीण क्षेत्र में गुणवत्तापूर्ण शिक्षा का विश्वसनीय केंद्र हैं ।

Advertisement